Homeसोशल मीडिया सेमुकेश अंबानी चले लंदन

मुकेश अंबानी चले लंदन

भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी अब परिवार समेत दूसरे देश में बसने की योजना बना रहे हैं। मुंबई के अंग्रेजी अखबार मिड-डे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने पश्चिम की राह पकड़ते हुए इसके लिए ब्रिटेन को चुना है। यानी अंबानी का दूसरा घरोंदा अब लंदन में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी परिवार को लंदन में स्थानांतरित करने की योजना बना रहे हैं। इसमें बताया गया है कि उन्होंने लंदन के बकिंघमशायर, स्टोक पार्क में एक 300 एकड़ की संपत्ति ली, जहां वे परिवार के साथ बसेंगे।

लॉकडाउन और महामारी के दौरान अंबानी ने जब अपना अधिकांश समय अल्टामाउंट रोड पर स्थित अपने पॉश स्काई-हाई निवास ‘एंटीलिया’ में बिताया, तभी उन्होंने लंदन की संपत्ति पर बसने का फैसला किया था। अंबानी ने इस साल की शुरुआत में स्टोक पार्क की संपत्ति को 592 करोड़ रुपये में खरीदा था। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के दूसरे देश में रहने की खबरें चर्चा में थी। अब इस हालिया रिपोर्ट में खुलासा कर दिया गया है कि अंबानी अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में रह सकते हैं। इसमें कहा गया कि मुकेश अंबानी और उनका परिवार आने वाले समय में लंदन और मुंबई दोनों जगहों पर रह सकता है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार