Homeपाठक मंचमुंबई भाजपा मे राजस्थानी लोगो को उचित प्रतिनिधित्व नहीं

मुंबई भाजपा मे राजस्थानी लोगो को उचित प्रतिनिधित्व नहीं

मुंबई की नेतागीरी वोटो के नाम पर हर जगह एक जाती विशेष को महत्व दे रही है भले वो भष्टाचारी क्यो न हो। मुंबई भाजपा अध्यक्ष का कर्तव्य है कि वो सभी वर्गो को संगठन एंव सत्ता मे उचित प्रतिनिधित्व दे। मुंबई भाजपा मे राजस्थानी लोगो को उचित प्रतिनिधित्व नही दिया जाता है। राजस्थानी समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है।

मुंबई मे भाजपा को अपने बल पर बहुमत प्राप्त करना है तो एक जाती विशेष को प्राध्यान देने की सोच को बदलना होगा। जिनके वोट आपको नही मिल रहे है उन्हे संगठन एंव सत्ता के सभी स्थानो पर बिठाना और जिनके वोट आपको रहे है मिल रहे उन्हे संगठन एंव सत्ता से दुर रखना कहा का न्याय है ?

राजस्थानी लोग चापलूसी करके राजनीति मे आगे नही बढना चाहते क्योकि उनका अपना आत्मसम्मान है। राजस्थानी समाज शक्ती प्रदर्शन की राजनीती से हमेशा दुर रहा है मगर वोट देना जानता है। LBT एंव स्वर्ण हड़ताल के वक्त दुसरी पार्टीयो ने राजस्थानीयो के करीब आने की कोशिश की थी। भाजपा को समय रहते राजस्थानी समाज को सत्ता एंव संगठन मे सही प्रतिनिधित्व देना होगा वरना उसका परंपरागत वोट बैंक उससे दुर होना जायेगा।

मानक राठौड़
राजस्थानी प्रकोष्ठ भाजपा मुंबई

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार