Homeप्रेस विज्ञप्तिक्षेत्रीय पुरा धरोहर पर राष्ट्रीय पुरातत्त्व सेमिनार अजमेर में 4 जनवरी को

क्षेत्रीय पुरा धरोहर पर राष्ट्रीय पुरातत्त्व सेमिनार अजमेर में 4 जनवरी को

हिन्द की सांस्कृतिक विरासत समूह झालावाड़ द्वारा “क्षेत्रीय पुरा धरोहर – एक परिचय” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय  सेमिनार का आयोजन 4 जनवरी 26 को अजमेर में श्री लोढ़ा धर्मशाला में किया जाएगा। आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य इतिहासविद् झालावाड़ ललित शर्मा ने बताया कि सेमिनार में विद्वान इतिहासविदों द्वारा शोध पत्रों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें आमंत्रित सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सेमिनार में की अध्यक्षता श्रीमती धर्मजीत कौर अधीक्षक तकनीकी राजस्थान पुरातत्त्व एवं संग्रहालय विभाग, जयपुर करेंगी तथा मुख्य अतिथि प्रो० सत्यनारायण समदानी संस्थापक  संपादक मीरा स्मृति संस्थान, मीरायन, चित्तौड़गढ़ होंगे।
सेमिनार में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबन्ध निदेशक दी कोटा सेन्ट्रल को-आपरेटिव बैंक, कोटा डॉ. बलविन्दर सिंह गिल, डॉ. नारायण व्यास प्राच्य पुरातत्त्वविद्, भोपाल, डॉ. आर.सी. ठाकुर निदेशक अश्विनी मुद्रा शोध संस्थान, महिदपुर, उज्जैन एवं डॉ. ध्रुवेन्द्र सिंह जोधा शोध अधिकारी वाकणकर पुरातत्त्व शोध संस्थान, भोपाल भाग लेंगे। सेमिनार आयोजन में डॉ. वर्षा नालमे पुष्पा शर्मा,  डॉ.उर्मिला शर्मा नरेन्द्र सिंह ‘जसनगर’ एवं हंसराज नागर सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं।
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार