* डॉ. वैदेही गौतम राजस्थान प्रांतीय प्रभारी नियुक्त
* राष्ट्रीय अधिवेशन अहमदाबाद में होगा
कोटा 1 अक्टूबर / राष्ट्रीय समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत, गांधीनगर का आगामी वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। कोटा की साहित्यकार डॉ. वैदेही गौतम को राजस्थान प्रांत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जोधपुर नवगठित इकाई का बेगम साहिबा संजीदा खान को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राम बहाल को उत्तर प्रदेश इकाई का प्रभारी नियुक्त किया गया। विजय प्रताप सिंह जी को गुजरात प्रांतीय इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सदस्यता वृद्धि अभियान चलाए जाने का निर्णय भी लिया गया।
ये निर्णय हाल ही में संस्थान के संस्थापक एवं संयोजक डॉ मुकेश कुमार व्यास ‘स्नेहिल’ जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शशि जैन जी की अध्यक्षता में आयोजित ऑन लाइन साधारण सभा की बैठक में लिए गए।
यह भी निर्णय लिए जा कर गोविंद गुरु धौलपुर को राजस्थान प्रांतीय इकाई का अध्यक्ष और राम अवतार शर्मा बाड़ी को धौलपुर इकाई का जिला अध्यक्ष और श्रीमती अनुसुइया जी को धौलपुर प्रभारी नियुक्त किया गया। मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में इकाई का गठन करने का निर्णय भी लिया गया।
डॉ. वैदेही गौतम ने कहा कि संस्था के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए और पटल से जितने भी पदाधिकारी और सदस्य जुड़े हुए हैं सभी को कभी-कभी काव्य गोष्ठी में भी उपस्थित हो और संस्थान की गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
साधारण सभा में संस्थान के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रांतीय, संभागीय, जिला इकाईयों के अध्यक्ष एवं सदस्य, सलाहकार मंडल, कोर समिति के सदस्यों ने भाग लिया। संयोजक डॉ मुकेश कुमार व्यास ‘स्नेहिल’ ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन कर सदस्यता वृद्धि अभियान चलाने पर बाल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन ने मीटिंग के एजेंडे और कोटा में की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने विचार और सुझाव रखे। डॉ. वैदेही गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रेषकः डॉ. प्रभात कुमार सिंघल कोटा से

