Homeप्रेस विज्ञप्तिओबेन इलेक्ट्रिक ने ₹50 करोड़ जुटाए

ओबेन इलेक्ट्रिक ने ₹50 करोड़ जुटाए

⦁ एक्सटेंडेड Series A फंडिंग राउंड में Helios Holdings, Sharda family office, Kay family और अन्य मौजूदा इन्वेस्टर्स ने हिस्सा लिया।

⦁ यह फंडिंग ओबेन इलेक्ट्रिक को FY26 तक 50+ शहरों में 150+ शोरूम खोलने में मदद करेगी, साथ ही कंपनी के नए ‘O100’ प्लेटफॉर्म के जरिए अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के विकास को तेज करेगी और मौजूदा फैक्ट्री में प्रोडक्शन क्षमता को भी बढ़ाएगी।

बेंगलुरु: भारत की घरेलू और रिसर्च-बेस्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) ने मई 2025 में ₹50 करोड़ की और फंडिंग जुटाई है। यह फंडिंग कंपनी की Series A राउंड का ही विस्तार है। इससे पहले जनवरी 2025 में भी कंपनी ने ₹50 करोड़ जुटाए थे। यानी अब तक Series A राउंड में कुल ₹100 करोड़ और अब तक ओबेन इलेक्ट्रिक ने कुल ₹200 करोड़ की फंडिंग हासिल कर ली है। इस बार की फंडिंग में Helios Holdings, Sharda family office, Kay family और कई नए व मौजूदा इन्वेस्टर्स ने हिस्सा लिया। इस फंडिंग से यह साफ है कि इन्वेस्टर्स को ओबेन इलेक्ट्रिक की लगातार ग्रोथ, प्रोडक्ट की क्वालिटी, स्ट्रोंग फाइनेंशियल परफॉर्मेंस और इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में इसकी लीडरशिप पर पूरा भरोसा है।

Sharda family office से श्री संदीश ने कहा, ‘ओबेन इलेक्ट्रिक के पास सही टेक्नोलॉजी है, उनका प्रोडक्ट मार्केट में फिट बैठता है और कंपनी की ग्रोथ के संकेत भी शानदार हैं। वे एक बहुत बड़े बाजार में काम कर रहे हैं, जहां अभी ज्यादा कॉम्पिटिशन नहीं है और हर तिमाही में उनकी कमाई कई गुना बढ़ रही है। उनकी इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर लोगों का फीडबैक भी बहुत अच्छा रहा है। हमें यह भी अच्छा लगा कि कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक के जरूरी हिस्सों जैसे LFP बैटरी, मोटर और व्हीकल कंट्रोल यूनिट को खुद ही बनाने का सिस्टम तैयार किया है, जो इन्हें बाकी कंपनियों से अलग बनाता है। इसके अलावा, हमें ओबेन के फाउंडर्स की समझदारी और परिपक्वता भी प्रभावित करने वाली लगी, जो इतनी बड़ी और जटिल कंपनी को बनाने के लिए जरूरी होती है। हमें भरोसा है कि वे भारत से दुनिया की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रांड बनाने में जरूर सफल होंगे।’

इस नई फंडिंग से ओबेन इलेक्ट्रिक की ग्रोथ और भी तेज होगी। कंपनी अब FY26 तक 50 से ज्यादा शहरों में 150 से ज्यादा शोरूम खोलने की योजना को तेजी से आगे बढ़ाएगी। साथ ही, ओबेन अब अपनी नई ‘O100’ प्लैटफ़ॉर्म पर भी काम तेज करेगा, जिसके तहत 1 लाख रुपये से कम कीमत की किफायती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा, बेंगलुरु स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उत्पादन बढ़ाया जाएगा और देशभर में आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क को भी और मजबूत किया जाएगा।

शुरुआती Series A फंडिंग के बाद ओबेन इलेक्ट्रिक ने बहुत तेजी से ग्रोथ की और अब तक 13 राज्यों के 26 शहरों में 37 रिटेल आउटलेट खोल लिए हैं। कंपनी ने पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे अहम बाजारों में एंट्री ली है। यह बताता है कि फंडिंग मिलने के बाद कंपनी ने जमीन पर काम भी उतनी ही तेजी से किया और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मांग भी काफी मजबूत रही।

ओबेन इलेक्ट्रिक की फाउंडर और सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने कहा, ‘एक्सटेंडेड Series A फंडिंग हमारे इन्वेस्टर्स का हम पर भरोसा दिखाती है, और यह ऐसे समय पर आई है जब पूरे देश में हमारी ग्रोथ तेज हो रही है। हम सिर्फ अपने रिटेल नेटवर्क को ही नहीं बढ़ा रहे हैं, बल्कि ‘O100′ जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए इनोवेशन पर भी फोकस कर रहे हैं, जिसका मकसद आम लोगों के लिए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को सुलभ बनाना है। हमारी पूरी तरह से वर्टिकली इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी और मजबूत सप्लाई चेन के साथ यह फंडिंग हमें एक नए लेवल की ग्रोथ, इम्पैक्ट और अवसरों के लिए तैयार करेगी।’

ओबेन इलेक्ट्रिक एक रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) पर आधारित कंपनी है, जो बाकी कंपनियों से बिल्कुल अलग है। यह सिर्फ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ही नहीं बनाती, बल्कि बैटरी, मोटर, व्हीकल कंट्रोल यूनिट और होम फास्ट चार्जर जैसे जरूरी पार्ट्स भी खुद ही  डिजाइन और तैयार करती है। 500 से ज़्यादा एक्सपर्ट्स की टीम के साथ, ओबेन बेंगलुरु के जिगनी में एक  अत्याधुनिक फैक्ट्री चलाती है, जो हर साल 1 लाख यूनिट तक उत्पादन कर सकती है और देशभर के 150 से ज़्यादा सप्लायर्स की मजबूत सप्लाई चेन से जुड़ी हुई है। ओबेन की इलेक्ट्रिक बाइक्स को 200 से ज्यादा परफॉर्मेंस टेस्ट से गुजारा जाता है। इनके साथ 68,000 से ज्यादा पब्लिक चार्जिंग स्टेशन और 10 से ज्यादा पार्टनर (बीमा, फाइनेंसिंग और रोडसाइड असिस्टेंस के लिए) का सपोर्ट भी मिलता है।

ओबेन इलेक्ट्रिक की Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अब रोजाना सफर करने वालों की पहली पसंद बन चुकी है। इसकी नई Oben Rorr EZ बाइक की कीमत ₹99,999 से शुरू होती है, जो खासतौर पर शहरों में चलाने के लिए बनाई गई है। इसमें जबरदस्त पिकअप है — 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 3.3 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है और ये तीन बैटरी वेरिएंट्स में 175 किमी (IDC) तक की रेंज देती है। इसके साथ ही कंपनी अपनी हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr को भी पेश करती है, जो शानदार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अनुभव देती है। दोनों ही बाइक्स में हाई परफॉर्मेंस वाली LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री में पहली बार हुआ है। ये बैटरियां ज़्यादा टिकाऊ, सुरक्षित और हर मौसम में बेहतरीन परफॉर्मेंस देती हैं।

आगे की योजना की बात करें तो ओबेन इलेक्ट्रिक 2025 में Series B फंडिंग के तहत 30 मिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी में है, जिससे कंपनी का उत्पादन, प्रोडक्ट लाइन और इंटरनेशनल एक्सपेंशन तेजी से बढ़ाया जा सकेगा। कंपनी का विजन है- ‘डिजाइन इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार