Homeप्रेस विज्ञप्तिडाक निदेशक केके यादव को "इंस्पायर्ड लीडरशिप अवार्ड"

डाक निदेशक केके यादव को “इंस्पायर्ड लीडरशिप अवार्ड”

लखनऊ। भारतीय डाक विभाग’ और ‘वेस्टर्न यूनियन’ के साझा सफर के 18 साल के क्रम में आयोजित समारोह में लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवायें श्री कृष्ण कुमार यादव को “इंस्पायर्ड लीडरशिप अवार्ड 2018-19” से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित समारोह में श्री यादव को उक्त सम्मान उत्तर प्रदेश परिमण्डल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री विनय प्रकाश सिंह ने प्रदान किया।

गौरतलब है कि डाक विभाग और वेस्टर्न यूनियन के मध्य हुए समझौते के तहत दुनिया के विभिन्न देशों से भारत में मनी ट्रांसफर किया जा सकता है। वर्ष 2018-19 में उत्तर प्रदेश में इसके तहत कुल 21,000 ट्रांजेक्शन हुए, जो कि विगत वर्ष की अपेक्षा 24 फीसदी ज्यादा हैं। लखनऊ में जीपीओ, चौक प्रधान डाकघर, आलमबाग, अमीनाबाद, निरालानगर, गोमती नगर, महानगर, अलीगंज, न्यू हैदराबाद सहित तमाम प्रमुख डाकघरों में वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार