Homeश्रद्धांजलिनवभारत के प्रफुल्ल माहेश्वरी का निधन

नवभारत के प्रफुल्ल माहेश्वरी का निधन

‘नवभारत’ समाचार पत्र समूह के प्रधान संपादक प्रफुल्ल कुमार माहेश्वरी का भोपाल में देर रात निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। माहेश्वरी 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। वे एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके परिवार में पत्नी बृज माहेश्वरी और पुत्र संदीप, संजीव और सुमित हैं।

माहेश्वरी पूर्व राज्यसभा सांसद और ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया’ (यूएनआई) के चेयरमैन (एमेरिटस) भी रह चुके थे। वे लगभग चार दशक तक यूएनआई के निदेशक मंडल से जुड़े रहे और कई बार चेयरमैन का दायित्व भी संभाला। वे कई सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख भी थे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार