Homeप्रेस विज्ञप्तिअवंतीबाई शोभायात्रा की सफलता के लिए गाँव गाँव में किया जनसम्पर्क

अवंतीबाई शोभायात्रा की सफलता के लिए गाँव गाँव में किया जनसम्पर्क

आगरा। अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के तत्वाधान में देश के शहीदों के सम्मान में अवंतीबाई लोधी की 187वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभायात्रा में जनसहभागिता को जोड़ने के लिए शोभायात्रा की टीम ने आगरा ग्रामीण विधान सभा में सघन जनसम्पर्क कर लोगों से शोभायात्रा में आने की अपील की।

अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री हरिओम लोधी ने बताया की इस बार की शोभायात्रा एतिहासिक होगी। शोभायात्रा में जिले भर के युवाओं से आने का आवहन किया गया।

शोभायात्रा संयोजक डॉ सुनील राजपूत ने कहा कि आगरा ग्रामीण विधानसभा के खेरिया, तोरा, लकवाली, मियापुर, श्यमों, सनखेड़ा, गंगरोआ आदि गाँव में जनसम्पर्क कर लोगों से आने की अपील की गयी। शोभायात्रा को लेकर युवाओं में जोश है।

प्रमुख रूप से भूरी सिंह राजपूत, वीरेन्द्र राजपूत, गजेंद्र राजपूत, जितेंद्र राजपूत, नरेश राजपूत आदि प्रमुख रूप से साथ रहे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार