Homeसोशल मीडिया सेबचपन का ये दौर याद कीजिए

बचपन का ये दौर याद कीजिए

सबसे ज़्यादा फेमस और हमारे दिल के सबसे नज़दीक. एक बार में 15 बार बोल के दिखाओ तो वीर जानें.
1. कच्चा पापड़, पक्का पापड़

चैलेंज है कि 20 बार बिना रुके बोल कर दिखाओ

2. फालसे का फासला

3. पीतल के पतीले में पपीता पीला पीला

मुस्कुरा का रहे हो, 13 बार इसे बोल कर दिखाओ.

4. पके पेड़ पर पका पपीता पका पेड़ या पका पपीता

5. ऊंट ऊंचा, ऊंट की पीठ ऊंची. ऊंची पूंछ ऊंट की

क्यों बच्चू नानी याद आ गई

6. समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है. समझ समझ के जो न समझे, मेरे समझ में वो ना समझ है.

मैं तो इसे बोलने की कोशिश भी नहीं करूंगा.

7. दूबे दुबई में डूब गया

अच्छा ठीक है.ज़्यादा ख़ुश मत हों. ये आपकी फूलती सांसों को आराम देने के लिए था.

8. चंदू के चाचा ने चंदु की चाची को, चांदनी चौक में, चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से चटनी चटाई

अब चाहे तुम जो कुछ भी करना, मगर अपने बाल मत नोंचना.

9. जो हंसेगा वो फंसेगा, जो फंसेगा वो हंसेगा

आपको ये आसान लग रहा है. जरा इसे 10 बार से ज़्यादा बार बोल कर दिखाइए.

10. खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियां, खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह

अब मेरे तो पूरे बदन में खड़कन हो रही है.

11. मर हम भी गए, मरहम के लिए, मरहम ना मिला. हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम ना मिला

बोलो-बोलो मुंह मत चुराओ.

12. तोला राम ताला तोल के तेल में तल गया, तला हुआ तोला तेल के तले हुए तेल में तला गया

ऐसे देख का रहे होे

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार