कोटा। समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत, गांधी नगर (गुजरात) की कोटा संभागीय कार्यकारिणी का गठन संभागीय अध्यक्ष महेश पंचोली द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास ‘स्नेहिल’, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशी जैन (कोटा), सीईओ डॉ. प्रभात कुमार सिंहल, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गुरुजी एवं राजस्थान प्रभारी डॉ. वैदेही गौतम की सहमति व अनुमति से 31 सदस्यों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
महेश पंचोली ने बताया कि कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में वरिष्ठ कथाकार एवं समीक्षक विजय जोशी (कोटा), वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. श्री रघुराज सिंह कर्मयोगी (कोटा), वरिष्ठ लेखिका श्रीमती स्नेहलता शर्मा (कोटा), योगेन्द्र कुमार शर्मा (कोटा), वरिष्ठ लेखिका श्रीमती सुमनलता शर्मा (बूंदी) तथा वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती श्यामा शर्मा को मनोनीत किया गया है।
कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में जे.पी. मधुकर (कोटा), बद्रीलाल दिव्य (कोटा), सुरेश पंडित (कोटा) तथा श्रीमती अल्पना गर्ग को जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में हेमराज सिंह ‘हेम’ (कोटा), राम शर्मा (कोटा) और मयंक सोलंकी को नियुक्त किया गया है।
साहित्य मंत्री के रूप में नवीन गौतम (कोटा), सचिव के रूप में विजय कुमार शर्मा (कोटा) तथा उपसचिव के रूप में डॉ. शिव लहरी गौतम (कोटा) को नियुक्त किया गया है।
प्रचार मंत्री के रूप में सुश्री अदिति शर्मा (झालावाड़) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त सदस्य के रूप में श्रीमती अनुराधा शर्मा, प्रो. हिमानी भाटिया (बारां), रेखा शर्मा (बूंदी), श्रीमती वंदना शर्मा, रेखा सक्सेना (झालावाड़) को शामिल किया गया है।
संगठन मंत्री के रूप में श्रीमती साधना शर्मा (कोटा) को मनोनीत किया गया है। सदस्य के रूप में श्रीमती राधा तिवारी (बारां), श्रीमती प्रितिमा पुलक (झालावाड़), सुलोचना शर्मा (बूंदी), श्रीमती एकता शर्मा (कोटा) तथा रितु माहेश्वरी (कोटा) को स्थान दिया गया है।
कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती रेणु सिंह ‘राधे’ (कोटा) तथा उप कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती गरिमा गौतम (कोटा) को नियुक्त किया गया है।
मीडिया प्रभारी के रूप में नहुष व्यास (कोटा) तथा रूपनारायण शर्मा ‘संजय’ (कोटा) को दायित्व सौंपा गया है।

