Homeभारत गौरवयुगपुरूष पं. श्री राम शर्मा आचार्य के नाम पर आकाश में एक...

युगपुरूष पं. श्री राम शर्मा आचार्य के नाम पर आकाश में एक तारा टिमटिमाएगा

गायत्री परिवार के युगपुरुष आचार्य श्रीराम शर्मा के नाम से आसमान में जल्द ही एक तारा टिमटिमाएगा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (नासा) ने एक नए तारे और उसके उपग्रह की खोज की है। उनके नाम विश्व के किन्हीं महापुरुषों या स्थानों के नाम पर रखने के लिए सुझाव मांगे गए हैं। उनमें से कुल 7 नामों को स्वीकृत किया गया है।

प्रस्तावित नामों में भारत की ओर से केवल एक ही नाम श्रीराम मत्त तथा भगवती देवी शर्मा के लिए मान्य हुए हैं। अंतिम निर्धारण के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग विश्व स्तर पर की जा रही है। जिस नाम पर अधिकतम वोट डाले जाएंगे, उसी को तारों के नामकरण के लिए स्वीकार किया जाएगा।

व्यक्तिगत वोट देने के लिए

यह वोट किसी भी स्मार्ट फोन, लेपटॉप या कम्प्यूटर के माध्यम से दिया जा सकता है। इसके लिए http://nameexoworlds.lau.org/systems/107 लिंक खुलने पर प्रस्तावित नाम आएंगे। आप श्रीराम मत्त, भगवती देवी शर्मा पर जाएं। अब इन दोनों भारतीय नामों के पास दिया गया वोट का बटन दबाएं। अब एक बॉक्स दिखेगा, जिस पर लिखा होगा i am not a robot  अब इस बॉक्स पर माउस ले जाकर क्लिक करें। अगर आप कोई चित्र देखते हैं, तो उसमें पूछे गए पदार्थों के चित्रों पर क्लिक करें। अब सबमिट का हरे रंग का बटन उभरेगा। इसे दबाने पर तीन थैंक यू लिखा हुआ पेज देखेंगे। ध्यान रहे इस प्रोसीजर को पूरा न करने पर आपका वोट गिना नहीं जाएगा। इसी प्रकार मल्टी वोटिंग के लिए जरूरी फॉर्म की लिंक इसके साथ जुड़ी है, जिससे हमारे सभी परिजन के साथ में सैकड़ों वोट कर सकते हैं। वोट देने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है।

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Comments are closed.

- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार