Homeटेली गपशपतनीषा की बेशर्मी से घर वाले परेशान!

तनीषा की बेशर्मी से घर वाले परेशान!

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के प्रतियोगी तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली की बेशर्मी ने तनीषा के घर के लोगों की नींद उड़ा दी है। हाल ही में बिग बॉस के 84 कैमरों से एक कैमरे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में कैद कर लिया।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दोनों को इतने करीब देखा गया है। इससे पहले भी कई बार दोनों को आधी रात में जब कमरे में सब सोए हुए थे, उस दौरान किस करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। बताया जाता है कि बिग बॉस के घर में एक स्मोकिंग रुम है जहां कोई भी प्रतियोगी कुछ समय अकेले अपने आपके साथ बिता सकता है, वहां कोई कैमरा नहीं है। घर की कैप्टन काम्या पंजाबी ने दोनों को उस कमरे में भी साथ देखे जाने के बाद उन्हें चेतावनी दी थी,लेकिन दोनों सारी चेतावनी और इशारों के बाद भी बाज नहीं आए। सलमान खान ने भी दोनों को कई बार इशारों में ये कहा है कि घर में हर जगह कैमरे लगे हैं। प्रतियोगी अपनी हरकतों से बाज आएं।

गौरतलब है कि तनीषा की बहन काजोल और अजय देवगन के लाख मना करने के बाद भी तनीषा इस शो में आईं। उस दौरान खबर आ रही थी कि अरमान और तनीषा की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए काजोल ने सलमान से तनीषा को जल्दी ही घर से बाहर निकालने की गुजारिश भी की थी। इसके बाद अजय ने शो के होस्ट सलमान खान को इस संबंध में फोन भी किया।

शो में तनिषा के रवैये से वैसे भी उनकी मां तनुजा और बहन काजोल नाराज बताई जा रही थीं। बताया जा रहा है कि इस बीते हफ्ते तनिषा और अरमान एक ही बिस्तर में अंतरंग होते पाए गए थे। हालांकि ये फुटेज कार्यक्रम में बिल्कुल नहीं दिखाई गई लेकिन शो के 100 से ज्यादा लोगों के स्टाफ ने इसे देखा है।

खैर, माना जा रहा है कि दो हफ्ते में तनिषा घर से बाहर आ सकती हैं। वैसे तनिषा घर के अंदर 70 से ज्यादा दिन बिता चुकी हैं और कहा जा सकता है कि वो जितना पब्लिसिटी हासिल कर सकती थीं, उन्होंने की।

.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार