Homeसोशल मीडिया सेतस्लीमा ने कहा,ये बकवास बंद करो कि इस्लाम अमन पसंद धर्म है

तस्लीमा ने कहा,ये बकवास बंद करो कि इस्लाम अमन पसंद धर्म है

तस्लीमा नसरीन ने इस्लाम पर निशाना साधते हुए टि्वटर पर कहा है, ‘इंसानियत के नाते यह कहना बंद कर दो कि इस्लाम अमनपसंद धर्म है। बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के बाद बांग्लादेशी मूल की लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इस्लाम धर्म पर हमला बोला है। तस्लीमा ने निशाना साधते हुए टि्वटर पर लिखा है, ‘इंसानियत के नाते यह कहना बंद कर दो कि इस्लाम अमनपसंद धर्म है।’ ढाका हमले में अमीर और शिक्षित परिवार के युवाओं के शामिल होने पर तस्लीमा ने कहा, ‘इस पर बहस करना छोड़ दो कि गरीबी आतंकी बनाती है।’ तस्लीमा ने सलीम समद के बयान का जिक्र करते हुए लिखा, ‘बांग्लादेश ग्लोबल आतंकियों का अड़्डा बन गया है।

तस्लीमा समय समय पर महिलाओं और मानव अधिकारों पर अपने विचार रखती रहती हैं। साल 1994 में वे बांग्लादेश से निकल गई थीं। उसके बाद से वे कभी भी अपने देश नहीं लौटी। उन्हें अलकायदा से जुड़े आतंकियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। अभी तस्लीमा भारत में रह रही हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार