Homeखबरेंमारवाडी सोसायटी भुवनेश्वर की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

मारवाडी सोसायटी भुवनेश्वर की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

भुवनेश्वर । स्थानीय मारवाड भवन में मारवाडी सोसायटी भुवनेश्वर के अध्यक्ष संजय लाठ की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित हुई जिसमें बैठक के आरंभ में सोसायटी के दिवंगत सदस्यों तथा उनके परिवारजन के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। वहीं दुबारा अध्यक्ष बने संजय लाठ और उनकी नई टीम का सभी ने खडे होकर स्वागत किया। कार्यक्रम की आरंभिक जानकारी सचिव जितेंद्र मोहन गुप्ता ने दी।

अपने स्वागत में संजय लाठ ने सोसायटी के सभी घटक संगठनों का स्वागत किया और यह जानकारी दी कि पहली बार सोसायटी ने कुल लगभग 101 कार्यकारिणी के सदस्यों को रखा है। उन्होंने यह भी बताया कि सोसायटी की ओर से पहली बार आगामी दिसंबर,22 में कुमार विश्वास नाईट भुवनेश्वर में आयोजित होगा।बैठक में सदस्य संख्या अभियान को बढावा देने पर सहमति बनी।सोसायटी की नई टेलीफोन डाइरेक्टरी शीघ्र प्रकाशित होगी,इसकी भी जानकारी अध्यक्ष ने दी। नई कार्यकारिणी के विभागों की भी घोषणा अध्यक्ष ने की।यह पहला मौका था कि नई कार्यारिणी के लगभग सभी सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया तथा अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार