गणेश चतुर्थी से पहले म्यूजिक की दुनिया में एक खूबसूरत तोहफा आया है। मशहूर सिंगर और कंपोजर शंकर महादेवन ने अपने बेटों सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन के साथ मिलकर टाइम्स म्यूजिक ने एक धमाकेदार भक्ति गाना ‘जय श्री गणेशा’ रिलीज किया है।
गणेश चतुर्थी से पहले टाइम्स म्यूजिक ने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है। मशहूर सिंगर शंकर महादेवन और उनके बेटों सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन का नया भक्ति गाना ‘जय श्री गणेशा’ रिलीज हो चुका है। इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। शंकर महादेवन के इस गाने को लोग बार-बार सुन रहे हैं। टाइम्स म्यूजिक ने इस गाने को हर बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है, ताकि हर घर में बप्पा की भक्ति की गूंज पहुंचे। गाने को केदार पंडित ने कंपोज किया और नचिकेत जोग ने इसके बोल लिखे हैं।
शंकर महादेवन ने कहा, ‘जय श्री गणेशा में त्योहार का जोश और भगवान गणेश का जोश भरा है। ये गाना भक्ति और खुशी को बराबर मनाता है और मुझे खुशी होगी जब लोग इस म्यूजिक के साथ बप्पा का स्वागत करेंगे।’
सिद्धार्थ महादेवन ने बताया, ‘जय श्री गणेशा गाने का माहौल बिल्कुल सेलिब्रेशन जैसा है। ये गाना सुनते ही आपको आरती में शामिल होने और नाचने का मन करेगा।’
शिवम महादेवन ने कहा, ‘पापा और भाई के साथ गणपति बप्पा के लिए गाना गाना हमेशा खास होता है। हमने कुछ ऐसा बनाया जो हर घर में पॉजिटिविटी और खुशी लाएगा।’
टाइम्स म्यूजिक के सीईओ मंदार ठाकुर ने कहा, ‘जय श्री गणेशा एक शानदार गाना है, जो गणेश चतुर्थी पर दर्शकों से गहराई से जुड़ेगा। शंकर, सिद्धार्थ और शिवम का साथ इस गाने को यादगार बनाता है।’
जय श्री गणेश अब दुनिया भर में टाइम्स म्यूजिक और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
इसे यूट्यूब पर देखें: https://www.youtube.com/watch?v=2ffqE2w7aOg

