Homeखबरेंउजमा इस्लाम छोड़कर हिंदू बनी, मीरा बनकर दलित युवक संग रचाया विवाह

उजमा इस्लाम छोड़कर हिंदू बनी, मीरा बनकर दलित युवक संग रचाया विवाह

दिल्ली में मार्च को एक मुस्लिम लड़की ने सनातन वैदिक धर्म में वापसी की । उजमा, जो अब मीरा नाम से जानी जाएगी। मंगलवार (26 मार्च 2024) को विधि-विधान से आर्य समाज में अनिल नाम के युवक से विवाह भी किया। अनिल दलित समुदाय से आते हैं। इस कार्य में हिन्दू मोर्चा ने सहयोग किया और नव विवाहित दम्पति को सम्मान और सुरक्षा देने का भी संकल्प लिया।

उजमा के अब्बा का नाम अहमद खान है। वहीं, उनके पति अनिल दिल्ली के टैगोर गार्डन इलाके के निवासी हैं। उजमा ने स्वयं को व्यस्क बताया और कहा कि सनातन वैदिक धर्म में वापसी और अनिल से विवाह का निर्णय उनका अपना है और इसके लिए किसी ने जोर जबरदस्ती नहीं की। अनिल ने भी व्यस्क होने का प्रमाण पत्र दिया।

दोनों के विवाह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार हुआ। विधि-विधान से उजमा ने मीरा बनकर हवन किया। दम्पति ने अग्नि के 7 फेरे लिए और हमेशा एक-दूसरे के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हिन्दू मोर्चा के पदाधिकारियों के अतिरिक्त अनिल वाल्मीकि के परिजन भी उपस्थित थे। उन्होंने वर-वधू को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

( वर्तमान में शुद्धि ही आपकी आने वाली पुश्तों की रक्षा करने में सक्षम हैं। याद रखें आपके धार्मिक अधिकार तभी तक सुरक्षित हैं, जब तक आप बहुसंख्यक हैं। इसलिए अपने भविष्य की रक्षा के लिए शुद्धि कार्य को तन, मन, धन से सहयोग कीजिए। )

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार