Homeप्रेस विज्ञप्तिपश्चिम रेलवे महिला कबड्डी टीम ने अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैम्पियनशिप...

पश्चिम रेलवे महिला कबड्डी टीम ने अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैम्पियनशिप जीती

पश्चिम रेलवे महिला कबड्डी टीम ने बरेली में 19 मार्च से 22 मार्च, 2016 तक आयोजित 39वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैम्पियनशिप के खिताब पर कब्ज़ा जमा कर एक और महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह चैम्पियनशिप मॉडर्न कोच फैक्टरी खेलकूद संगठन द्वारा बरेली में आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता के फायनल में पश्चिम रेलवे महिला कबड्डी टीम ने दक्षिण मध्य रेलवे की टीम को 15-12 के स्कोर से पराजित किया। इस प्रतियोगिता में सात क्षेत्रीय रेलवे की टीमों ने भाग लिया था। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री जी. सी. अग्रवाल ने महिला टीम के इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार