Homeमीडिया की दुनिया सेजब 2017 में उड़ान भरकर वापस 2016 में पहुंची फ्लाइट

जब 2017 में उड़ान भरकर वापस 2016 में पहुंची फ्लाइट

नई दिल्ली । आपने टाइम मशीन के बारे में सुना होगा। कई फिल्मों में भी टाइम ट्रैवल के बारे में दिखाया गया है। वैज्ञानिक एक समय से दूसरे समय में ले जाने वाली टाइम मशीन बनाने में लगे हुए हैं। अगर कोई आपको एक दिन पीछे जाने के लिए कहे तो आप भी एक बार चौंक जाएंगे।

चीन के शंघाई से उत्तरी कैलिफॉर्निया के सैन फ्रांसिस्को जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइन्स की फ्लाइट UA890 के यात्रियों के साथ कुछ अलग घटित हुआ। ये यात्री 2017 से यात्रा शुरू कर वापस 2016 में पहुंच गए।

दरअसल शंघाई से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली आमतौर पर इस फ्लाइट का सफर 11 घंटे और 5 मिनट का होता है, जबकि समय के हिसाब से शंघाई शहर, सैन फ्रांसिस्को से 16 घंटे आगे है। जब इस फ्लाइट ने शंघाई से 1 जनवरी को उड़ान भरी तो 11 घंटे और 5 मिनट की यात्रा पूरी कर यह 31 दिसंबर 2016 को फ्रांसिस्को पहुंची।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार