Homeप्रेस विज्ञप्तिविश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन लेखक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल का...

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन लेखक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल का सम्मान

कोटा र / कोटा के पर्यटन लेखक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल का विश्व पर्यटन दिवस पर शनिवार को गांधीनगर, गुजरात की वैश्विक संस्था समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत द्वारा ” समरस श्री पर्यटन लेखन ” सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक एवं संयोजक मुकेश कुमार व्याध स्नेहिल और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन ने उन्हें डिजिटल सम्मान पत्र भेज कर सम्मानित किया है।

संस्थापक मुकेश कुमार ने बताया कि समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी( सीईओ) पर्यटन लेखक, विद्वान, डॉ प्रभात कुमार सिंघल को आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हम गर्व पूर्वक यह साझा कर रहे हैं कि डॉ. सिंघल ने अब तक कुल 35 पुस्तकों का पर्यटन लेखन पर सफल सृजन कर चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके अथक परिश्रम, गहन अध्ययन और लेखन साधना का परिणाम है, बल्कि यह समाज और साहित्य जगत के लिए प्रेरणा का भी सशक्त उदाहरण है। इनकी लेखनी से समाज को निरंतर नयी दिशा, ज्ञान और मूल्य प्राप्त होते रहें—यही हमारी मंगलकामना है। समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत आज विश्व पर्यटन दिवस के शुभ अवसर पर आपको “समरस श्री पर्यटन लेखन सम्मान- 2025 से सम्मानित करते हुए गौरवान्वित है।

उल्लेखनीय है पर्यटन संबंधी इनकी पुस्तकें देश – विदेश में पढ़ी जा रही हैं। कुछ पुस्तकों के साहित्यगागार जयपुर द्वारा कई संस्करण प्रकाशित किए जा चुके हैं। पर्यटन संबंधी इनकी पुस्तकें हाड़ौती, राजस्थान, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परिपेक्ष में लिखी गई हैं। देश की। कई संस्थाओं द्वारा डॉ. सिंघल को पर्यटन लेखन पर कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं। यूनेस्को की सूची में शामिल भारत की विश्व विरासत, 6 खंडों में अद्भुत भारत, राजस्थान का कश्मीर उदयपुर, अद्भुत राजस्थान, भारत और संग्रहालय, भारत में समुद्र तटीय पर्यटन स्थल इनकी लोकप्रिय पुस्तकें हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार