Homeकॉर्पोरेटआपके जन्म दिन पर टिव्टर गुब्बारे उड़ाएगा

आपके जन्म दिन पर टिव्टर गुब्बारे उड़ाएगा

ट्विटर अब केवल यही सुनिश्चित नहीं करेगा कि आपको जन्मदिन की बधाइयां मिलें, बल्कि अब आपके ट्विटर हैंडल पर एनिमेटेड गुब्बारों की बौछार भी होगी।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपने सेटिंग विकल्पों में एक नया विकल्प जोड़ा है, जिससे आप अपने जन्मदिन को अपने अकाउंट में जोड़ सकते हैं। आपके जन्मदिन का दिन आपके प्रोफाइल पेज पर भी दिखेगा।

ट्विटर के एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, "आप अपने जन्मदिन के दिन को अपनी ट्विटर प्रोफाइल पर शेयर कर सकते हैं। यह विकल्प आज (छह जुलाई) से ही शुरू हो रहा है।"

अपने जन्मदिन की तारीख अपनी ट्विटर प्रोफाइल में जोड़ने के लिए ट्विटर उपयोगकर्ताओं को ट्विटर डॉट कॉम पर जाकर एडिट प्रोफाइल के विकल्प को चुनना होगा।

जन्मदिन की तारीख उपयोगकर्ता के लिए पूरी तरह से उसकी प्रोफाइल का वैकल्पिक हिस्सा होगी। इसके अलावा वह इस बात का भी चयन कर सकता है कि कौन-कौन उसके जन्मदिन की तारीख देख सकता है। अपने जन्मदिन की तारीख दर्ज करने के बाद ट्विटर उपयोगकर्ता की स्क्रीन पर बधाई संदेश और गुब्बारे दिखेंगे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार