Homeमीडिया की दुनिया सेडॉ. सुभाष चन्द्रा ने कहा, ज़ी के निवेशकों का कोई अहित नहीं...

डॉ. सुभाष चन्द्रा ने कहा, ज़ी के निवेशकों का कोई अहित नहीं होगा

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के इतिहास और भविष्य को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं के बीच, कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन एमरिटस, डॉ. सुभाष चंद्रा ने ज़ी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी (Anil Singhvi) के साथ एक सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन सभी सवालों के जवाब दिए हैं, जिन्हें हर निवेशक जानना चाहता है।

अतीत के संघर्ष से लेकर, SEBI के आरोपों पर सफाई, SONY मर्जर टूटने की असली वजह और भविष्य के ‘मास्टरप्लान‘ तक, डॉ. चंद्रा ने हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

यह इंटरव्यू उस बड़ी खबर के ठीक बाद आया है, जब ZEE के बोर्ड ने प्रमोटर्स द्वारा कंपनी में ₹2,237 करोड़ के भारी-भरकम निवेश को मंजूरी दी। डॉ. चंद्रा ने साफ किया कि यह सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि कंपनी और उसके शेयरहोल्डर्स के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

अतीत का सबसे मुश्किल दौर:

44% हिस्सेदारी बेचकर चुकाया ₹40,000 Cr का कर्ज
डॉ. चंद्रा ने पूरी ईमानदारी से उस दौर को याद किया जब 25 जनवरी 2019 को वे पहली बार फाइनेंशियल मार्केट में अपना कमिटमेंट पूरा करने में असफल रहे। उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनके जीवन का सबसे कठिन समय था।

पूरा साक्षात्कार यहाँ देखिये:
https://www.youtube.com/watch?v=T2WgwU612LU&t=5s

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार