Homeटेली गपशपज़ी एंटरटेनमेंट का तमिल फिल्मी चैनल शुरु

ज़ी एंटरटेनमेंट का तमिल फिल्मी चैनल शुरु

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने तमिल मूवी चैनल ‘जी थिराई’ (Zee Thirai) की लॉन्चिंग के साथ ही तमिल फिल्म एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में अपने कदम रख दिए हैं। इस बारे में नेटवर्क की ओर से आधिकारिक रूप से घोषणा की गई है। बता दें कि इस नेटवर्क के द्वारा दक्षिणी क्षेत्र में यह छठा चैनल है। तेलुगू फिल्मी चैनल ‘जी सिनेमालू’ (Zee Cinemalu) के बाद दक्षिणी क्षेत्र में यह दूसरा मूवी चैनल है।

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ के सीईओ (इंडिया ब्रॉडकास्ट बिजनेस) पुनीत मिश्रा ने अभिनेता और फिल्म निर्देशक कमल हासन के साथ इस बारे में औपचारिक रूप से घोषणा की। इस ब्रैंड की टैगलाइन ‘Rathathil Kalandhadhu Cinema’ रखी गई है, जिसका शाब्दिक अर्थ ‘सिनेमा हमारे खून में निहित है’ होता है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार