Homeप्रेस विज्ञप्तिदूरदर्शन पर रामलला की आरती का सीधा प्रसारण

दूरदर्शन पर रामलला की आरती का सीधा प्रसारण

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं। अब ये श्रद्धालु सिर्फ दर्शन ही नहीं, बल्कि रामलला की आरती में भी सम्मिलित होना चाहते हैं लेकिन कई बार वो ऐसा नहीं कर पाते है।

कइयों को रुकने की जगह नहीं मिल पाती या फिर कइयों को आरती का पास नहीं मिल पाता है लेकिन अब लोगों की यह समस्या भी जल्द दूर होने जा रही है। दरअसल, रामलला की सुबह 6 बजे होने वाली नित्य आरती का सीधा प्रसारण अब दूरदर्शन नेशनल पर किया जाएगा।

दूरदर्शन ने यह जानकारी स्वयं साझा की है, जिससे भक्तगण घर बैठे आसानी से आरती का दर्शन कर सकेंगे। वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा, सभी राम भक्तों के लिए एक शुभ सूचना है।

कल से सभी राम भक्त अयोध्या के राम मंदिर में हर सुबह होने वाली राम लला की आरती का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर देख सकते हैं और प्रभु के श्री चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकते हैं। समय सुबह 6 बजे होगा। इसके अलावा दूरदर्शन ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी मंदिर के लाइव दर्शन की सुविधा शुरू की है।

ऐसे में अब भक्तों को अपने आराध्य श्री राम की आरती में शामिल होने का मौका घर बैठे ही मिल जायेगा।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार