Homeकविता१५ अगस्त

१५ अगस्त

जब आये १५ अगस्त का दिन

याद दिलाये उन वीरों की

जिनके श्रम और बलिदानों से

भीगी भारतवर्ष की धरती

चौराहों और गलियारों में

फैली एक आज़ाद सी खुशबू

आकाँक्षाएं स्वछन्द विचरती

मन में कुछ दायित्व उभरते

नव-निर्माण के भाव अनोखे

नव-युग के प्रांगण में पलते

गौतम बुद्ध सी नई चेतना

लेकर भारतवासी बढ़ते

तोड़ कर बंधन गुलामी का

झंडा ऊँचा हम हैं करते

ज़िम्मेदार नागरिक होने का

वादा भी हम सब हैं करते

अर्जुन सी दृढ़ शक्ति लेकर

लक्ष्य-भेद का पाठ हैं पढ़ते

लेकर नये सलोने सपने

धरती को अपनी हैं रंगते

जला कर होली बर्बरता की

नव आभा संचारित करते

स्वदेश का लोहा मनवाने को

जग द्वारे पर क़दम बढ़ाते

जल में बहती कश्ती पर हम

मुस्कानों की छवि लुटाते

हटा कर बादल नभ पर सारे

भारत का परचम लहराते ॥

सविता अग्रवाल’सवि'(कैनेडा)

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार