Friday, May 17, 2024
spot_img

Monthly Archives: February, 2018

डॉक्टर ने खोली अस्पताल की पोल, ऑक्सीजन की कमी से तड़प-तड़प कर जान देने वाले मरीज का वीडिओ बनाया

अक्सर देखा जाता है कि मरीजों की मौत के बाद स्टाफ अस्पताल की गड़बड़ियों पर पर्दा डालने में जुट जाता है। मगर राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में एक चिकित्सक ने गजब की हिम्मत दिखाई। आक्सीजन के अभाव में तड़पकर मरीज की मौत हुई तो अंदर से हिले डॉक्टर ने वीडियो बनाकर अस्पताल की लापरवाही और संवेदनहीनता को उजागर किया। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने बाद में प्रेस कांफ्रेंस कर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की। पत्रकारों से अस्पताल का निरीक्षण करवाकर सब कुछ डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश हुई।

भाजपा नेता ने चल-अचल संपत्ति और मतदान को आधार से लिंक करने के लिए याचिका लगाई

भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि कोर्ट केंद्र सरकार को निर्देश दे कि देश के नागरिकों की चल और अचल संपत्ति को आधार से लिंक किया जाए. उन्‍होंने कहा कि इससे देश में भ्रष्टाचार, बेनामी सम्पत्ति और अवैध लेनदेन पर रोक लगाई जा सकेगी.

इंटरनेट की कृपा से बना ब्रिटेन का नंबर वन रेस्टोरेंट, जो था ही नहीं

ये रोचक आलेख बताता है कि इंटरनेट की दुनिया पर पढ़े लिखे और होशियार लोगों को कितनी आसानी से मूर्ख ही नहीं बनाया जा सकता है बल्कि बार बार मूर्ख बनाया जा सकता है। इंटरनेट पर कैसे फर्जी तरीके से रैंकिंग का गोरखधंधा चलता है, जरा आप भी जान लीजिये।

सोशल मीडिया पर संघ की पाठशाला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए शाखाओं के बाद अब सोशल मीडिया पर हिंदुत्व की पाठशाला शुरू की है। संघ के वरिष्ठ प्रचारक और पदाधिकारी 10 से 12 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इसमें हिंदुत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

लोकसभा में मोदीजी के धोबी पछाड़ से कांग्रेस चित्त

नई दिल्ली। लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण और दूसरी तरफ विपक्ष का जोरदार हंगामा। राष्‍ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा हो में श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी का भाषण किसी दल का नही होता है और उसका सम्मान होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विपक्ष कांग्रेस पर कई तीखे वार किए और साथ ही अपनी उपलब्धियां भी गिना दीं। बता दें कि राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हुई थी। आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें...

पंचायतों से जानकारी लेकर गरीब महिलाओं को बांट देते हैं अपनी पेंशन

इंदौर। एक शिक्षक लोगों को सही दिशा व ज्ञान देने के लिए समर्पित होता है। इसी उद्देश्य को ताउम्र अपनाते हुए 90 वर्षीय शिवराम आर्य 25 साल से सेवा कर रहे हैं। गांवों में सरपंचों को पत्र लिखकर दिव्यांग, विधवा, अतिवृद्ध बेसहारा महिलाओं की जानकारी मांगते हैं। इसके बाद हर माह मिलने वाली लगभग 18 हजार रुपए की पेंशन समान रूप से सभी में बांट देते हैं।

दर्शना पटेल निबंध प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर प्रथम

राजनांदगांव । शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा कु.दर्शना पटेल ने संयुक्त राष्ट्र सूचना केंद्र भारत एवं भूटान और श्री रामचंद्र मिशन के तत्वावधान में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान अर्जित कर महाविद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया है ।

मॉरीशस के कथाकार रामदेव धुरंधर को मिला श्रीलाल शुक्ल सम्मान

उर्वरक क्षेत्र की प्रमुख संस्था इफको द्वारा वर्ष 2017 का ‘श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान’ मॉरिशस के वरिष्ठ कथाकार रामदेव धुरंधर को प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान 31 जनवरी, 2018 को नई दिल्ली के एनसीयूआई ऑडिटोरियम में आयोजित एक समारोह के दौरान सुविख्यात साहित्यकार गिरिराज किशोर ने प्रदान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मॉरिशस उच्चायोग के प्रथम सचिव वी. चिट्टू मौजूद थे।

दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार के दंश

देश में भ्रष्टाचार पर जब भी चर्चा होती है तो राजनीति को निशाना बनाया जाता है। आजादी के सत्तर साल बीत जाने के बाद भी भ्रष्टाचार को शक्तिशाली बनाने में राजनेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका का होना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि भारत की राजनीति पर एक बदनुमा दाग है। इस दाग को भ्रष्टाचार को समाप्त करने के नारे को बुलन्द करते हुए सत्ता पर काबिज हुए अरविन्द केजरीवाल एवं उनकी सरकार हर दिन किसी नये घोटाले एवं भ्रष्टाचार के संगीन मामले को लेकर और गहरा कर रही हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन अनेक घोटाले एवं भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त पाये गये हैं और हर बार केजरीवाल उनकी रक्षा कर उन्हें सत्ता में कायम किये हुए हैं। जैन का एक और मामला सीबीआई की जांच के दौरान सामने आया है जिसने अनेक सवाल खड़े कर दिये हैं। मुख्य सवाल तो यहां सतेन्द्र जैन जैसे राजनेताओं पर विश्वास करने का नहीं है, सवाल यहां ऐसे राजनेताओं की अपने कर्तव्य परायणता और पारदर्शिता का है। कब तक हम भ्रष्ट नेताओं को सहते रहेंगे और कब तक भ्रष्ट नेता देश के चरित्र को धुंधलातेे रहेंगे।

अंकित नमाज अता करता था फिर भी मारा गया

दिल्‍ली के 23 वर्षीय फोटोग्राफर अंकित सक्‍सेना की बीते गुरुवार (1 फरवरी) को हत्‍या कर दी गई। आरोप है कि वह एक मुस्लिम लड़की, शहजादी से प्‍यार करता था। लड़की के परिवार को इस रिश्‍ते से ऐतराज था। 1 फरवरी की शाम को लड़की के मां-बाप, चाचा और नाबालिग भाई ने ख्‍याला थाने के रघुवीर नगर में अंकित पर शहजादी के अपहरण का आरोप लगाया। अंकित ने थाने चलकर मामला सुलझाने की
- Advertisment -
Google search engine

Most Read