Homeअजब गज़बजब शेर बच्चे के साथ खेलने लगा

जब शेर बच्चे के साथ खेलने लगा

यूएस के अटलांटा जू का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक बच्चा शेर के साथ खेलते हुए नजर आ रहा है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक छोटा-सा बच्चा अरयेह ने शेर का लिबाज पहने हुआ है वह शीशे की दूसरी तरह स्थित शेर को देख रहा होता है। शेर बच्चे के करीब आता है और कांच की दीवार पर लगातार पंजा मारकर बच्चे के साथ खेलता है। इस दौरान बच्चा लगातार शेर को देखता रहता है। वीडियो में आगे दिखाई देता है कि जैसे-जैसे बच्चा घुटने के बल चलता है शेर भी उसके साथ-साथ चलता है।

बच्चे के गॉड फादर ने लाइव फ्लेयर पर वीडियो पोस्ट कर लिखा- मेरे करीबी मित्र और मैं अपने 11 महीने के गॉड सन के साथ फैमिली आउटिंग के लिए अटलांटा जू गए थे। वह शेर की कॉस्टियूम पहनकर जू गया। पहली बार जब हम गए तो शेर वहां नहीं था। हमने बाकियों के जानवरों को देखा और शेर को देखने के रुके रहे। जब हमने देखा कि शेर बाहर आ गया तो हमने अरयेह के साथ उसकी फोटो लेने की सोची। शेर उसे देखते की उसके साथ खेलने लगा। यह हमारे लिए बहुत ही मजेदार पल था। हमने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया और यह हमेशा हमारे के लिए याददगार रहेगा।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार