Homeटेली गपशपचीर हरण के दिन खूब रोई थी द्रौपदी - रुपा गांगुली

चीर हरण के दिन खूब रोई थी द्रौपदी – रुपा गांगुली

दूरदर्शन पर फिर से महाभारत प्रसारित हो रहा है और इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि महाभारत में द्रौपदी का चीर हरण ही कौरव और पांडव के बीच युद्ध का कारण बना था। महाभारत में द्रौपदी का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीर हरण के बाद रूपा गांगुली आधे घंटे तक रोती रही थीं।

महाभारत के मेकिंग वीडियो में रवि चोपड़ा ने बताया था कि उन्होंने सीन शूट करने से पहले रूपा गांगुली को बुलाकर उन्हें पूरा सीन समझाया था। उन्होंने कहा था कि मैंने रूपा को समझाया था कि एक औरत जिसने केवल एक कपड़ा लपेटा है उसका ऐसे अपमान हो रहा है, तो उसके मन में क्या चल रहा होगा आपको वही ध्यान में रखकर परफॉर्म करना है।

रवि चोपड़ा ने बताया था कि चीर हरण की शूटिंग के बाद रूपा गांगुली अपने डायलॉग बोलते हुए रोनी लगी थीं। रूपा अपने कैरेक्टर में इतनी खो गई थीं कि उन्हें चुप कराने में आधा घंटा लग गया था।

वहीं बीआर चोपड़ा ने कहा था कि हमें इस बात का ध्यान रखना था कि सीन कहीं से भी भद्दा या अश्लील न लगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया था द्रौपदी को सभा में घसीटकर लाने से चीर हरण तक का पूरा सीन एक ही सीक्वेंस में शूट किया गया था।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार