Homeसोशल मीडिया सेगो एयर ने सीता माता पर अश्लील टिप्पणी करने वाले आसिफ...

गो एयर ने सीता माता पर अश्लील टिप्पणी करने वाले आसिफ खान को वापस काम पर लिया

गो एयर ने सीता पर कथित रूप से अश्लील टिप्पणियाँ करने वाले कर्मचारी को नौकरी से निकालने का फैसला वापस ले लिया है। कंपनी ने कर्मचारी आसिफ खान को अब नौकरी से निकालने के बाजए निलंबित कर दिया है। बता दें कंपनी के एक कर्मचारी आसिफ खान पर सीता माता को लेकर ट्विटर पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप था। इसके बाद ट्विटर पर बॉयकॉट गो एयर ट्रेंड करने लगा था।

बता दें तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर यह मामला तूल पकड़ा लिया था। ट्विटर यूजर्स गो यएर को टैग करके आसिफ खान पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सोनम महाजन ने गोएयर को टैग करते हुए पूछा, ”क्या आसिफ खान आपका कर्मचारी है, जैसा कि उसने ट्विटर पर अपने बायो में लिखा है। यदि वह आपका कर्मचारी है और आपने उसे नहीं निकाला तो इसका मतलब होगा कि आप हिंदू धर्म के प्रति नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं।”

ट्विटर पर #boycottGoair ट्रेंड करने लगा। लोगों ने गोएयर से कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। बहुत से लोगों ने कहा कि यदि कर्मचारी को नहीं निकाला गया तो वे आगे से गो एयर में सफर नहीं करेंगे। पहले गो एयर ने कहा कि वह पता लगा रही है कि आसिफ खान उसका एम्प्लॉयी है या नहीं, जब इसकी पुष्टि हो गई तो कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया।

गोएयर ने कर्मचारी को निकाले जाने की जानकारी ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ”गोयर की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है और सभी गो एयर कर्मचारियों के लिए कंपनी में नियुक्ति के नियम, कायदे और नीति, जिसमें सोशल मीडिया का व्यवहार भी शामिल है, का पालन करना अनिवार्य है। किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी द्वारा व्यक्त किए गए व्यक्तिगत विचारों का एयरलाइन से कोई लेना-देना नहीं है। ट्रेनी फर्स्ट ऑफिसर आशिफ खान का कॉन्ट्रैक्ट तत्काल प्रभाव से खत्म किया जा रहा है।”

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार