Tuesday, May 7, 2024
spot_img
Homeदुनिया भर कीआचार्य विद्यासागर गौ-संवर्द्धन केन्द्र का विस्तार होगा

आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्द्धन केन्द्र का विस्तार होगा

भोपाल। मध्य प्रदेश के पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने सागर जिले के ग्राम रतौना में आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्द्धन केन्द्र में गौ-शाला विस्तार कार्य का भूमि पूजन किया। मनरेगा में एक करोड़ 9 लाख 86 हजार रूपये की लागत से होने वाले विस्तार कार्य से गायों के संरक्षण एवं संवर्द्धन में वृद्धि होगी। विधायक श्री प्रदीप लारिया और प्रबंध संचालक राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम श्री एचबीएस भदौरिया भी उपस्थित थे।

पशुपालन मंत्री श्री पटेल ने गौशाला और वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार करने का अवलोकन भी किया। वर्तमान में गौशाला में 1800 से अधिक गायों के देखरेख की जा रही है। गौशाला संचालनकर्ताओं ने बताया कि यहां ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या हो जाती है। श्री पटेल ने संबंधित अधिकारियों को जल्दी ही समस्या के निदान के निर्देश दिये।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार