Homeटेली गपशपकौन बनेगा करोड़पति फिर आ रहा है

कौन बनेगा करोड़पति फिर आ रहा है

‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) जल्द ही फिर दस्तक देने वाला है। दरअसल, इस शो के सीजन-13 के रजिस्ट्रेशन की तारीख की घोषणा हो गई है। सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका ऐलान एक प्रोमो के साथ किया है। इसमें बताया गया है कि केबीसी 13 के रजिस्ट्रेशन की तारीख 10 मई है। इस प्रोमो में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘कभी सोचा है कि आपके और आपके सपनों के बीच कितना फासला है? सिर्फ तीन अक्षरों का..कोशिश..तो अपना सपना साकार करने के लिए उठाइए फोन और हो जाइए तैयार क्योंकि 10 मई से शुरु हो रहे हैं केबीसी रजिस्ट्रेशन. हॉट सीट और मैं आपका इंतजार कर रहे हैं तो बस तैयार हो जाइए।’

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार