कोटा / जन्म के बाद बच्चे के जीवन में माँ की लोरियां कविता और संगीत के रूप में जुड़ती हैं। बच्चा जब रोता है या उसे नींद नहीं आती तब माँ मीठी – मीठी लोरी गाती है और बच्चा नींद की गोद में चला जाता है। इस बात से डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने बुधवार को स्प्रिंग डेल्स स्कूल में बच्चों को कविता और उसका जीवन में महत्व के बारे में बताया । उन्होंने बच्चों से कहा तुमने भी लोरी के बारे में सुना होगा, क्या कोई बच्चा लोरी सुनाएगा। एक बच्चा उठ कर आया और उसने सबसे लोकप्रिय लोरी , लल्ला लल्ला लोरी दूध की कटोरी तथा दूसरे बच्चे ने चंदा मामा दूर के, पुए पकाएं गुड़ के,आप खाएं थाली में, मुन्ने को दें प्याली में सुना कर सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया।
डॉ. सिंघल ने स्कूल में आयोजित बाल साहित्य मेले में विशिष्ट अतिथि के रूप में कहा कि पिछले दो वर्ष से कोटा संभाग में बच्चों में साहित्य की समझ और रुझान पैदा करने के लिए संस्कृति, साहित्य, मीडिया फोरम द्वारा विशेष अभियान चला रखा है। इस अभियान से अब तक करीब 8 हजार बच्चों को कहानी और कविताओं के बारे में समझ पैदा हुई है तथा प्रश्नोत्तरी के द्वारा देश के साहित्य, संस्कृति और सामान्य जानकारियों से उनका ज्ञानवर्धन हुआ है।
मुख्य अतिथि साहित्यकार राम मोहन कौशिक ने लोरी प्रसंग को आगे बढ़ाया और बच्चों को मुहावरों की रोचक जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार कालीचरण राजपूत ने बच्चों को भगवत गीता के ज्ञान की जानकारी दी। रंगीतिका संस्था के सचिव कवि महेश पंचोली की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में संचालन करते हुए उन्होंने वन्देमातरम् गीत सुनाया जिसमें बच्चों ने पूरे जोश के साथ अपने स्वर मिला कर वातावरण को देशभक्ति पूर्ण बना दिया और अपनी बाल कविता पुस्तक स्कूल को भेंट की।
कविता प्रतियोगिता में नन्हे नन्हे बच्चों ने देशभक्ति और स्वच्छता के संदेश वाली कविताएं सुनाई। एक बच्ची ने कबीर के दोहे सुनाए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों पीयूष सुमन कक्षा 7, देवांशी शर्मा कक्षा 8,मोहित केवट कक्षा 6 में तथा कविता प्रतियोगिता के प्रथम ; नवजोत कक्षा 7,द्वितीय आंचल सुमन कक्षा 8 ,तृतीय : देवांशी शर्मा कक्षा 8 की पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एक सौ से अधिक बच्चें उपस्थित रहें। बच्चों को टॉफियां बांट कर मुंह मीठा करवाया गया। स्कूल के 100 से अधिक बच्चें उपस्थित रहें।स्कूल के संचालक देवेंद्र आचार्य ने सभी का स्वागत किया। संचालिका स्नेह गौतम ने आभार व्यक्त किया। स्कूल परिवार के सदस्यों अविनाश भोला, सत्येंद्र गिरी और विधानी शर्मा ने आयोजन में सहयोग किया
बाल साहित्य मेले में शांति पाठ :
वन्देमातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में श्री महर्षि गौतम आश्रम एवं वेद विद्यालय , तालेड़ा में आयोजित बाल साहित्य मेले में बच्चों ने सस्वर शांति पाठ कर अचंभित कर दिया। कार्यक्रम में बच्चों को साहित्य, संस्कृति, वंदेमातरम् गीत की जानकारी दी गई तथा प्रश्नोत्तरी और कविता प्रतियोगिताएं की गई। विजेता बच्चों प्रश्नोत्तरी में प्रथम रहे गोविंद शर्मा 11 वीं , द्वितीय गौरव शर्मा 11 वीं एवं तृतीय सुशील शर्मा 11वीं रहें। कविता प्रतियोगिता में प्रथम गौरव गौतम 11 वीं द्वितीय चैतन्य शर्मा 11वीं एवं तृतीय गोविंद शर्मा 11 वीं को पुरस्कृत किया गया। आश्रम के अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी शर्मा ने कार्यक्रम को बच्चों के लिए उपयोगी बताता। कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनीष शर्मा एवं आचार्य श्री शुभम शर्मा उपस्थित रहे।
साहित्यकार रीता गुप्ता की पहल पर सागर उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 8 एवं 9 के विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 40 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 8 की अरीबा खान प्रथम, कक्षा 9 की लक्ष्मी गुर्जर द्वितीय एवं नवनीत गुर्जर कक्षा 9 तृतीय घोषित किए गए।
—————-
प्रेषक
महेश पंचोली, कोटा
सचिव, रंगीतिका संस्था, कोटा

