Homeप्रेस विज्ञप्तिराजस्थान के राज्यपाल कोटा के रचनाकार डॉ. सिंघल को पुरस्कृत करेंगे

राजस्थान के राज्यपाल कोटा के रचनाकार डॉ. सिंघल को पुरस्कृत करेंगे

कोटा । राजस्थान के महामहिम  राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे आगामी 20 दिसंबर को लालसोट में आयोजित ” अनुराग साहित्य सम्मान – 25 में ” राजस्थान के साहित्य साधक ” कृति के लिए जीवनी विधा में कोटा के लेखक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल को सम्मानित करेंगे। ज्ञात हो इस पुस्तक के लेखक राजस्थान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सेवा निवृत संयुक्त निदेशक हैं। समारोह का आयोजन अनुराग सेवा संस्थान लालसोट जिला दौसा की ओर से किया जा है।
 लेखक  डॉ. सिंघल ने बताया कि राजस्थान के साहित्य जगत की इस महत्वपूर्ण कृति में 11 प्रवासी  सहित कुल 62 साहित्यकारों का जीवन परिचय और उनकी साहित्यिक साधना को रेखांकित किया गया है। ओडिशा के साहित्यकार अनुवादक और आलोचक श्री दिनेश कुमार माली द्वारा इस कृति की समीक्षा अंतरराष्ट्रीय न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित की गई है। कई और ख्यातनाम लेखक इस कृति पर समीक्षा लिख चुके हैं। सम्मानित करने के लिए अनुराग सेवा संस्थान लालसोट और उनके पदाधिकारियों का आभार।
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार