Homeमीडिया की दुनिया सेज़ी न्यूज़ सबसे विश्वसनीय न्यूज़ चैनल

ज़ी न्यूज़ सबसे विश्वसनीय न्यूज़ चैनल

हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ ने दर्शकों के बीच सबसे विश्वसनीय न्यूज चैनल के रूप में पहचान बनाई है। ‘द ब्रैंड ट्रस्ट रिपोर्ट इंडिया स्टडी 2016’ के सर्वे में ये खुलासा हुआ है। इस सर्वे में बताया गया है कि देश की जनता ने जी न्यूज को देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज चैनल माना है।

जी न्‍यूज के संपादक श्री सुधीर चौधरी ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘जी न्यूज पर खबरें दिखाने के अलावा हमारी हमेशा से ये कोशिश रही है कि दर्शकों को ज्यादा जानकारियां दी जाएं और खबरों का विश्लेषण कुछ इस तरह से किया जाए कि हर दर्शक खबरों का एक्सपर्ट बन जाए। क्योंकि हमारा मानना है कि खबरों की तह तक जाना सिर्फ पत्रकारों का ही काम नहीं है बल्कि ये ताकत जनता को भी दी जानी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि न्यूज चैनल्स के काम करने के तरीके से जुड़ा एक बहुत बड़ा सवाल ये भी है कि अगर किसी न्यूज चैनल के सामने टीआरपी और ट्रस्ट में से किसी एक को चुनने का विकल्प हो तो अधिकांश चैनल ऐसी स्थिति में टीआरपी को चुनते हैं और ट्रस्ट को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जी न्यूज ने हमेशा टीआरपी को छोड़कर ट्रस्ट को चुना है।’ उन्होंने कहा कि जी न्यूज टीआरपी के खेल में विश्वास नहीं रखता है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार