Homeखबरेंअरविन्द केजरीवाल ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर पुलिस सुरक्षा लेने से...

अरविन्द केजरीवाल ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर पुलिस सुरक्षा लेने से मना किया

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने पुलिस सुरक्षा लेने से मना कर दिया है. गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश को एक पत्र लिखकर सूचना दी है कि अरविन्द केजरीवाल की जान को खतरा हो सकता है और इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए.

 

आज गाजियाबाद के एल. आई. यू. के अधिकारियों ने अरविन्द केजरीवाल से संपर्क कर सुरक्षा लेने का अनुरोध किया था. अधिकारियों के मुताबिक उन्हें गृह मंत्रालय- दिल्ली से इस बाबत आदेश प्राप्त थे. लेकिन अरविन्द केजरीवाल ने यह कहते हुए सुरक्षा लेने से मना कर दिया कि देश के करोड़ों लोगों की सुरक्षा खतरे में है. ऐसे में कोई एक नेता सुरक्षा के धेरे में सुरक्षित रखने की सोच भी कैसे सकता है.
 

आम आदमी पार्टी का संकल्प है कि दिल्ली सरकार बनने के बाद भी सरकार के मुख्यमंत्री अथवा मंत्री न तो लालबत्तियों की गाड़ियों में चलेंगे और न ही सुरक्षा का तामझाम लेकर चलेंगे.

.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार