Homeटेली गपशपडिस्कवरी का नया मनोरंजन चैनल भी आएगा

डिस्कवरी का नया मनोरंजन चैनल भी आएगा

डिस्कवरी चैनल अपना पहला हिंदी मनोरंजन चैनल शुरू करने जा रही है जिसका नाम होगा ‘डिस्कवरी जीत’। यह चैनल इसी साल शुरू होगा। कंपनी ने बयान में कहा है कि डिस्कवरी 200 घंटे की स्थानीय सामग्री में अपना निवेश बढ़ा रही है जिसका प्रसारण इस नए चैनल में किया जाएगा। इस घटनाक्रम पर डिस्कवरी नेटवर्क्‍स एशिया प्रशांत के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आर्थर बास्टिंग्स ने कहा, ‘जीत के साथ जनरल एंटरटेनमेंट क्षेत्र में प्रवेश से यह परिभाषित होगा कि कैसे कंपनी देश में युवाओं के साथ अपना संपर्क बढ़ा रही है।’

यह नया चैनल महानगरों, दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में उपलब्ध होगा। चैनल पर साहसिक चरित्रों और उनकी उपलब्धियों पर कार्यक्रम दिखाए जाएंगे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार