Homeमनोरंजन जगत28 सितंबर से जागरण फिल्म समारोह मुंबई में

28 सितंबर से जागरण फिल्म समारोह मुंबई में

मुंबई में होने वाले छठे जागरण फिल्म समारोह को लेकर गहमा-गहमी शुरू हो गई है। क्लासिक और समसामयिक सिनेमा की एक से एक बेहतरीन फिल्में इस समारोह का खास आकर्षण होंगी।

मुंबई में 28 सितंबर को समारोह की शुरुआत अंधेरी स्थित फन रिपब्लिक सिनेमा में होगी। फन रिपब्लिक में ही सात दिन के इस समारोह में कुछ प्रतियोगिताएं भी होगी। इनमें इंडियन शोकेस, जागरण शॉर्ट्स, डेब्यू डायरेक्टर आदि शामिल है। फिल्म फेस्टिवल के दौरान कुछ यादगार फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

स्पेशल सेक्शन में दस बेहतरीन अंतर्राष्ट्रीय फिल्में भी दिखाई जाएंगी। समारोह का खास आकर्षण 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाली कार्यशाला होगी, जिसमें दर्शकों और फिल्मी दुनिया से जुड़े दिग्गज सीधे संवाद करेंगे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार