Tuesday, April 15, 2025
spot_img
Homeपत्रिकाकला-संस्कृतिभुवनेश्वर भंज भारती द्वारा लीलामय नीलाद्रि आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित

भुवनेश्वर भंज भारती द्वारा लीलामय नीलाद्रि आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित

भुवनेश्वर। स्थानीय जयदेवभवन सभागार में भुवनेश्वर भंज भारती द्वारा लीलामय नीलाद्रि आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में ओडिशा उच्च न्यायालय के मान्यवर न्यायाधीश शशिकांत मिश्र तथा सम्मानित अतिथिगण के रुप में भुवनेश्वर भंजभारती संस्था के अध्यक्ष नीलाद्रि मोहन सतपथी,ओडिशा सरकार के मुख्य सूचना आयुक्त जलद कुमार त्रिपाठी,ओडिशा संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर व्योमकेश त्रिपाठी आदि ने हिस्सा लिया और जगन्नाथ चेतना और संस्कृति विषय पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रुप में डॉ. कृष्ण केशव षाडंगी ने अपने विचार व्यक्त किए।

गौरतलब है कि डॉ. षाडंगी जगन्नाथ संस्कृति के जानेमाने टीकाकार हैं जिनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हैं।अवसर पर मां आदिशक्ति चैरीटेबुल ट्रस्ट, भारत को उनकी अखिल भारतीय समाजसेवा कार्यों के लिए भंजभारती संस्कृति सम्मानः2022 से सम्मानित किया गया। अवसर पर गीतगोविंद तथा श्री जगन्नाथ-भक्ति संगीत समारोह भी आयोजित हुआ।आभार प्रदर्शन डा बेणुधर दास ने आभार व्यक्त किया।

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार