Homeटेली गपशपएपिक पर आए महेश भट्ट

एपिक पर आए महेश भट्ट

निर्माता- निर्देशक महेश भट्ट अब टेलिविजन चैनल ‘एपिक’ पर सोमवार 19 अक्टूबर से रात दस बजे अपना एक साप्ताहिक कार्यक्रम ‘महेश भट्ट के साथ: ख्वाबों का सफर’ की प्रस्तुति शुरु की है, जिसमें वह हिंदी सिनेमा के मशहूर स्टूडियो की कामयाबी के पीछे बॉलिवुड के सर्वाधिक प्रतिष्ठित शख्सियतों के जाने-अनजाने किस्से पेश करेंगे।

इस कार्यक्रम में बाम्बे टॉकीज, आर के स्टूडियोज, प्रभात स्टूडियोज आदि से जुड़े उन लोगों की बात करेंगे जिनके जज़्बे ने हिन्दी फिल्मी दुनिया को एक नई पहचान दी।

यह कार्यक्रम मशहूर फिल्म स्टूडियो के विकासक्रम और विपरीत परिस्थितियों में उनके संस्थापकों के जबरदस्त संघर्ष और साहस से हमें परिचित कराएगा। इसमें हिन्दी सिनेमा के कुछ पुरोधाओं के विषय में गहरी शोधपरक जानकारी मुहैया कराई गई है। यह शो आज के दर्शकों को प्रेरणा, चमत्कार करने का हौसला, उत्सुकता और रोमांच प्रदान करेगा और इससे दर्शकों को अपने सपनों के साथ आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार