Homeखबरेंमंत्री का पीए यानी केटली चाय से ज्यादा गरम

मंत्री का पीए यानी केटली चाय से ज्यादा गरम

पुणे। केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने मंत्रियों के अति उत्साही निजी सहयोगियों (PA)की कार्यशैली पर चुटकी लेते हुए रविवार को कहा कि कई बार केतली चाय से ज्यादा गरम होती है। गडकरी ने इस सिलसिले में एक वाकया बयान किया कि कैसे उनके अपने पीए ने एक रेलवे स्टेशन मास्टर को निर्देश दिया कि वह जिस ट्रेन में सफर कर रहे हैं वह प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ही रुके।

महाराष्ट्र बीजेपी कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के समापन के अवसर पर गडकरी ने कहा, मैं ट्रेन से नागपुर सफर कर रहा था। मेरे पीए ने स्टेशन मास्टर को फोन किया और कहा कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 1 में प्रवेश करे और रुके क्योंकि मेरे पांव में चोट लगी थी। मुझे आश्चर्य हुआ क्योंकि यह मेरी जानकारी के बगैर किया गया था। गडकरी ने कहा, यह चाय से ज्यादा गरम केतली जैसा मामला है। बहरहाल, प्रतिनिधियों के ठहाके के बीच उन्होंने साफ किया कि वह महाराष्ट्र की चर्चा नहीं कर रहे हैं। गडकरी ने कहा कि अगर यह टोपी किसी पर ठीक बैठती हो तो इसे महज एक इत्तेफाक मानें।

गौरतलब है कि जब गडकरी यह चुटकी ले रहे थे तो महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे मंच पर साथ बैठे थे जिन्हें कई आरोपों के मद्देनजर मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा है। इन आरोपों में उनके PA की रिश्वतखोरी का एक कथित मामला शामिल है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार