Monday, July 1, 2024
No menu items!
spot_img
No menu items!
Homeपाठक मंचमुंबई की समस्याएँ

मुंबई की समस्याएँ

कल मैने पढा भाजपा मुंबई मे तीसरे स्थान पर है। अगर भाजपा को मुंबई मे सत्ता पर काबिज होना है तो मुंबई की समस्याओ की जड को पकडना होगा। मुंबई की सभी समस्याओ की जड है नगरपालिका मे व्याप्त भ्रष्टाचार। मुंबई मे इस बदहाली के लिए सबसे ज्यादा जवाबदार भष्टाचार युक्त राजनीती रही है। भाजपा को मुंबई की सत्ता पर आना है तो भष्टाचार मुक्त राजनीती को अपने चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाना होगा।

मुंबई की जनता एंव खास तौर से युवा, यहा पर फैले भष्टाचार से बहुत दुखी है। आज का युवा टेक्नोलॉजी की वजह से दुनियाभर मे हुए विकास से परिचित है। मुंबई की युवा पिठी भष्टाचार मुक्त विकास चाहती है। इसके लिए मुंबई भाजपा की नेतागीरी को मोदीजी की भ्रष्टाचार मुक्त राजनीती को मुंबई मे स्थापित करने का वादा मुंबई की जनता को करना होगा। मोदीजी की नितीयो को ईमानदारी से लागु करने की सोच ही भाजपा को मुंबई की सत्ता पर लायेगी। भष्टाचारी नेताओ को मुंबई के चुनाव से दुर रखना होगा। भष्टाचारी नेता भाडे की भीड़ तो इकठ्ठा कर सकते है मगर वोट नही दिला सकते।

भाजपा की छवि हमेशा एक साफ सुथरी पार्टी की रही है। उस छबी का हमे जतन करना होगा। कोग्रेस एंव अन्य पार्टीयो से भाजपा अलग है यह हमारी नेतागीरी को समझाना होगा। हमारा वोटर विचारधारा एंव पोलिटिकल चेतना से जुडा हुआ है। आदरणीय मोदीजी के प्रगतिशील विचारो से जुडा हुआ है। भष्टाचारी नेताओ की भाजपा को जरूरत नही है क्योंकि पैसे एंव शराब के बल पर भाजपा ने कभी भी चुनाव नही लडे है। मोदीजी के विचारधारा की लहर ही यह चुनाव जीताने के लिए काफी है।

चुनाव जीतने के लिए मुंबई भाजपा नेतागीरी को सिर्फ यह ध्यान रखना होगा कि साफ सुधरी इमेज वाले उम्मीदवारो को टिकट दिये जाये ताकी वो विजयी होकर मुंबई का सर्वांगीण विकास कर सके। भाजपा द्वारा मुंबई मे किया गया विकास पुरे देश मे उदाहरण बनकर सामने आये जिससे हम सबको अपने भाजपाई होने का गौरव महसूस हो सके।

मानक राठौड़
राजस्थानी प्रकोष्ठ, भाजपा मुंबई

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार