Homeसोशल मीडिया सेश्रीदेवी की खबरों क लेकर रेणुका शहाणे ने मीडिया को लगाई लताड़

श्रीदेवी की खबरों क लेकर रेणुका शहाणे ने मीडिया को लगाई लताड़

श्रीदेवी की मौत के बाद मीडिया ने जिश गटिया तरीके से खबरें चलाई उसको लेकर फिल्म अभिनेत्री रेणुका शहाणे फेसबुक पर मीडिया के घटियापन को जमकर लताड़ लगाई है रेणुका ने लिखा है- प्यारे न्यूज चैनलों, कृपया श्रीदेवी जी की रूह को तो चैन लेने दो। कृपया उनके परिवार, दोस्तों और फैन्स को चैन से उनके गम में रो लेने दो। कल्पना करो कि यदि वह तुम्हारे परिवार की कोई सदस्य होतीं तो? क्या तुम अपने किसी चहेते के लिए भी इसी तरह की चर्चा और बहस पसंद करते। प्लीज उसके प्रति तो थोड़ा सम्मान का भाव दिखाओ जो अब इस दुनिया में नहीं रहा है।

खबरों और गॉसिप्स के बीच बहुत महीन रेखा होती है। इतना भी नीचे मत गिर जाओ। उनकी सेहत के बारे में बहुत परवाह और उनके कॉस्मेटिक परिवर्तनों के बारे में फेसबुक पर पोस्ट लिखना, यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। क्या तुम्हें इंतजार नहीं करना चाहिए कोई भी फैसला सुनाने से पहले या इस तरह के मश्वरे देने से पहले। उन्होंन कहा- इस बारे में अपने दोस्तों और परिवार के लोगों से बात करो यदि यह तुम्हारे लिए इतना ही ज्यादा महत्वपूर्ण है तो। अपनी जिंदगी वैसे ही जियो जैसे तुम जीना चाहते हो.. लेकिन दूसरों को भी उनकी जिंदगी वैसे जीने दो जैसी उन्होंने जीने का फैसला किया है और ईश्वर के लिए जब वह गुजर चुकी हैं कम से कम तब तो उन्हें चैन से छोड़ दो।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार