Homeमीडिया की दुनिया सेज़ी न्यूज के डीएनए में दिखाई देंगे सौरभ राज कृष्ण

ज़ी न्यूज के डीएनए में दिखाई देंगे सौरभ राज कृष्ण

‘जी न्यूज’ (Zee News) के प्राइम टाइम शो ‘डीएनए’ (DNA) में बड़ा बदलाव हुआ है। इस बदलाव के तहत अब जाने-माने अभिनेता और टीवी सीरियल में ‘कृष्ण’ के रूप में अपनी खास पहचान बना चुके सौरभ राज जैन इस शो को होस्ट करेंगे। वह सोमवार से शुक्रवार तक रात नौ बजे ‘DNA’ में दिखाई देंगे और इस शो में हर खबर के विश्वेषण को नई धार देंगे।

उल्लेखनीय है कि अभी तक यह शो सीनियर न्यूज एंकर रोहित रंजन होस्ट कर रहे थे। उन्होंने करीब एक साल पहले ही इस शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले यह शो वरिष्ठ टीवी पत्रकार और जाने-माने न्यूज एंकर सुधीर चौधरी होस्ट कर रहे थे।

इस शो का नया प्रोमो भी लॉन्च हो गया है। इस नए प्रोमो में सौरभ राज जैन दिखाई दे रहे हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार