Homeप्रेस विज्ञप्तिपश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन

पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन

आगामी होली त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा इस सीज़न में यात्रियों की स्पेशल ट्रेनों की मांग के मद्देनज़र पश्चिम रेलवे बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलायेगी।

02534/02533 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (10 फेरे)

ट्रेन सं. 02534 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 5 मार्च, 2016 से 2 अप्रैल, 2016 तक कुल पाँच फेरों के साथ प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 05.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14.40 बजे गोरखपुर पहुँचेगी।

इसी प्रकार, वापसी यात्रा में ट्रेन सं. 02533 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 3 मार्च, 2016 से 31 मार्च, 2016 तक कुल पाँच फेरों के साथ प्रत्येक गुरुवार को गोरखपुर से 07.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, अछनेरा, मथुरा जं., हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।

इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, शयनयान एवं द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।

ट्रेन सं. 02534 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन की बुकिंग सभी यात्री आरक्षण केन्द्रों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर 28 फरवरी, 2016 से प्रारम्भ होगी।

*****

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार