Homeपर्यटनपर्यटन मंत्रालय ने अतुल्य भारत कंटेंट हब और डिजिटल पोर्टल शुरू किया

पर्यटन मंत्रालय ने अतुल्य भारत कंटेंट हब और डिजिटल पोर्टल शुरू किया

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 27 सितंबर 2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नए सिरे से तैयार किए गए अतुल्य भारत डिजिटल पोर्टल (www.incredibleindia.gov.inपर अतुल्य भारत कंटेंट हब शुरू किया। अतुल्य भारत कंटेंट हब एक व्यापक डिजिटल संग्रह है। इसमें भारत में पर्यटन से संबंधित उच्च गुणवत्ता वाली छवियोंफिल्मोंब्रोशर और समाचार पत्रों का समृद्ध संग्रह है। 

यह संग्रह विभिन्न हितधारकों के उपयोग के लिए है। इसमें टूर ऑपरेटरपत्रकारछात्रशोधकर्ताफिल्म निर्मातालेखकप्रभावशाली व्यक्तिसामग्री निर्मातासरकारी अधिकारी और राजदूत शामिल हैं।

कंटेंट हब नए अतुल्य भारत डिजिटल पोर्टल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में यात्रा व्यापार (यात्रा मीडियाटूर ऑपरेटरट्रैवल एजेंटके लिए अतुल्य भारत पर अपनी ज़रूरत की हर चीज़ को एक ही स्थान पर एक्सेस करना आसान और सुविधाजनक बनाना है। इससे वे अपने सभी मार्केटिंग और प्रचार प्रयासों में अतुल्य भारत को बढ़ावा दे सकें। 

कंटेंट हब में वर्तमान में लगभग 5,000 कंटेंट एसेट हैं। रिपॉजिटरी पर उपलब्ध कंटेंट कई संगठनों के सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है। इसमें पर्यटन मंत्रालयभारतीय पुरातत्व सर्वेक्षणसंस्कृति मंत्रालय और अन्य शामिल हैं।

अतुल्य भारत डिजिटल पोर्टल एक पर्यटककेंद्रितवनस्टॉप डिजिटल समाधान है जिसे भारत आने वाले आगंतुकों के लिए यात्रा के अनुभव को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नया पोर्टल यात्रियों को उनकी यात्रा के हर चरण मेंखोज और शोध से लेकर योजनाबुकिंगयात्रा और वापसी तक आवश्यक जानकारी और सेवाएँ प्रदान करता है।

नया पोर्टल वीडियोछवियों और डिजिटल मानचित्रों जैसी मल्टीमीडिया सामग्री का उपयोग करके आकर्षणोंशिल्पत्योहारोंयात्रा डायरीयात्रा कार्यक्रम और बहुत कुछ के बारे में जानकारी प्रदान करता है। प्लेटफ़ॉर्म की बुक योर ट्रैवल‘ सुविधा उड़ानोंहोटलोंकैबबसों और स्मारकों के लिए बुकिंग सुविधा प्रदान करती है। इससे यात्रियों सुविधा होती है। इसके अतिरिक्तएआईसंचालित चैटबॉट प्रश्नों का उत्तर देने और यात्रियों को रियल टाइम जानकारी प्रदान करने के लिए एक वर्चुअल सहायक के रूप में कार्य करता है। अन्य सुविधाओं में मौसम की जानकारीटूर ऑपरेटर विवरणमुद्रा परिवर्तकहवाई अड्डे की जानकारीवीज़ागाइड और बहुत कुछ शामिल हैं।

पर्यटन मंत्रालय डिजिटल पोर्टल को अतुल्य भारत की खोज करने वाले सभी लोगों के लिए प्रेरणा का एक निरंतर स्रोत बनाने के लिए कई कदम उठाए है। इनमे नई सुविधाओं को शामिल करनाक्राउडसोर्सिंग के माध्यम से अतिरिक्त सामग्री जोड़ने के लिए संगठनों और संस्थानों के साथ साझेदारी कर पोर्टल में सुधार और विकास कार्य शामिल है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार