Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeखबरेंग्रीष्मावकाश में विशेष ट्रेन की तर्ज पर उत्तर भारत के लिए विशेष...

ग्रीष्मावकाश में विशेष ट्रेन की तर्ज पर उत्तर भारत के लिए विशेष उड़ानों की मांग

मुंबई। मुंबई से उत्तर भारत की ओर जानेवाले रेलयात्रियों को सुविधाएँ दिलाने के लिए मुंबई बीजेपी की ओर से अब तक पश्चिम व मध्य रेल के महाप्रबंधकों से अलग अलग मुलाकात कर चर्चा की जा चुकी है इसके बाद वाराणसी गोरखपुर व अन्य जगहों के लिए अनेक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा हो चुकी है।आज मुंबई बीजेपी के महामंत्री अमरजीत मिश्र ने उद्योग,वाणिज्य व नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात कर ग्रीष्मावकाश में रेल मंत्रालय की तर्ज पर उत्तर भारत के लिए मुंबई से विशेष उड़ान शुरू किये जाने की मांग की। श्री प्रभु ने अपने सचिव अंकुर गर्ग को उड्डयन मंत्रालय के सचिव से चर्चा कर इस सम्बंध में उचित कदम उठाने का निर्देश भी दिया।

गोवा से मुंबई होकर कंबोडिया की सरकारी यात्रा पर जा रहे नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से मुंबई एअरपोर्ट पर मिलकर श्री मिश्र ने उत्तर भारत की ओर जानेवाली उड़ानों की समस्याओं पर उनका ध्यान दिलाया। मुंबई से उत्तर भारत के लिए ग्रीष्मावकाश विशेष फ्लाईट शुरू करने के सन्दर्भ में भाजपा नेता ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से चर्चा की।
> श्री मिश्र ने बताया कि ग्रीष्मावकाश में लोग छुट्टियां मनाने एक जगह से दूसरी जगह प्रवास करते हैं। रेल विभाग तो अतिरिक्त ट्रेन चला कर यात्रियों को सुविधा प्रदान करता है।

श्री मिश्र ने प्रभु से हवाई यात्रियों की समस्या के सन्दर्भ में दिए गए ज्ञापन में कहा कि आपको पता ही होगा कि मुंबई में रहनेवाले उत्तरभारतीय उत्तर भारत में अपने पैतृक गांव में विवाह शादी में शामिल होने और गर्मी की छुट्टियां बिताने अक्सर इन दिनों उत्तरप्रदेश – बिहार जाते हैं। उन्होंने मई जून महीने के लिए मुंबई से वाराणसी,लखनऊ,गोरखपुर, पटना व रांची के लिए रोज एक स्पेशल फ्लाईट शुरू करवाने का निवेदन किया।

श्री प्रभु ने इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेने के लिए उड्डयन मंत्रालय को निर्देश दिया है।प्रतिनिधिमंडल में कामगार नेता एल बी सिंह,रामचन्द्र उपाध्याय , सी पी सिंह आदि लोग शामिल थे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार