Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeखबरेंमुकेश अंबानी के लिए चुनौती बन कंम्प्यूटर वैज्ञानिक, हर बार पछाड़ देता...

मुकेश अंबानी के लिए चुनौती बन कंम्प्यूटर वैज्ञानिक, हर बार पछाड़ देता है

वैसे तो मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं लेकिन दुनिया के दौलतमंद अरबपतियों की टॉप 10 सूची से एक बार फिर बाहर हो गए हैं। यह पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी टॉप 10 दौलतमंद अरबपतियों की सूची से बाहर हुए हैं। इससे पहले भी कई ऐसे मौके आ चुके हैं। लेकिन ज्यादातर मौकों पर मुकेश अंबानी को पछाड़ने वाले अमेरिका के सर्गी ब्रिन (Sergey Brin) हैं।

कौन है सर्गी ब्रिन: रूस में जन्में सर्गी ब्रिन अब अमेरिका की नागरिकता ले चुके हैं। वर्तमान में वह कंप्यूटर साइंटिस्ट और सफल कारोबारी हैं। साल 1998 में उन्होंने लैरी पेज के साथ मिलकर गूगल की शुरुआत की। तब ये दोनों स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। अब भी वह गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक के बोर्ड में शामिल हैं। अगर संपत्ति की बात करें तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक ब्रिन के पास 79.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। वह दुनिया के नौंवे दौलतमंद शख्स बने हुए हैं।

मुकेश अंबानी: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक बीते कुछ दिनों से मुकेश अंबानी टॉप 10 की रैंकिंग से बाहर चल रहे हैं। वह 74 बिलियन डॉलर के साथ फिलहाल, 11वें स्थान पर हैं। कुछ दिनों पहले मुकेश अंबानी की संपत्ति बढ़ी थी तो उनकी रैंकिंग में सुधार हुआ।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार