Homeखबरेंजोधपुर में अपना जन्म दिन मनाएगी नीता अंबानी

जोधपुर में अपना जन्म दिन मनाएगी नीता अंबानी

भारत के सबसे रईस व्यक्ति की पत्नी और बिजनेसवूमेन नीता अंबानी का शुक्रवार को 50वां जन्मदिन है। जन्मदिन को खास बनाने के लिए तमाम तरह के राजसी इंतजाम किए गए हैं। जोधपुर शहर को जन्मदिन की शाही पार्टी के लिए चुना गया है। उम्मैद भवन से करीब 11 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध बालसमंद झील को कार्यक्रन स्थल के तौर पर सजाया गया है। शुक्रवार को सभी मेहमान यहां जन्मदिन पर लक्ष्मी पूजा के लिए जुटेंगे। इसके बाद एक डांस प्रोग्राम भी रखा गया है। इसे मशहूर बॉलीवुड हस्ती वैभवी मर्चेंट द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है।

बताया जा रहा है कि नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा भी इसमें अपनी प्रस्तुति दे सकती हैं। कि नीता और ईशा दोनों की प्रोफेशनल क्लासिकल डांसर हैं। इस शाही पार्टी के लिए करीब 250 वीवीआईपी लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें जोधपुर राजपरिवार और उम्मैद भवन के मालिक राजा गजसिंह द्वितीय और उनका परिवार, टाटा, बिरला, मित्तल, गोदरेज समेत बिजनेस जगत की खास हस्तियां शामिल हैं। इसके अलावा नीता अंबानी की आईपीएल टीम से भी कुछ लोगों को आमंत्रित किया गया है जिनमें सचिन तेंदुलकर और जहीर खान शामिल हैं। मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए 32 चार्टर्ड प्लेन्स की भी व्यवस्था की गई है।

.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार