1

युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच,दिल्ली की पुरस्कारों की घोषणा

उत्कर्ष साहित्यिक मंच,दिल्ली की पुरस्कार चयन समिति की सर्वसम्मति से की गयी अनुशंसा के अनुसार वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। विवरण नीचे दिया गया है।

1. भारतेंदु हरिश्चंद्र शीर्षस्थ सम्मान (पुरस्कार राशि -5100 रूपये ): आचार्य संजीव वर्मा सलिल (जबलपुर)

2. महादेवी वर्मा शीर्षस्थ सम्मान (महिला वर्ग) (पुरस्कार राशि -3100 रूपये ): श्रीमती विनीता शर्मा (हैदराबाद)

3. डी.पी. चतुर्वेदी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड(पुरस्कार राशि -3100 रूपये ) : श्री सुरेश पाल वर्मा जसाला, (दिल्ली)

4. अमीर खुसरो शीर्षस्थ सम्मान (युवा वर्ग) (पुरस्कार राशि -2100 रूपये ) : सुश्री वसुधा कनुप्रिया (दिल्ली)

5. मुंशी प्रेमचंद कथाकार सम्मान(पुरस्कार राशि -2100 रूपये ) : श्री विजय जोशी (कोटा,राजस्थान ) –पुरस्कृत कृति का नाम – सुलगता मौन (कथा संग्रह )

6. हरिशंकर परसाई व्यंग्यकार सम्मान : श्री आत्माराम भाटी (पुरस्कार राशि -2100 रूपये ) (बीकानेर,राजस्थान ) पुरस्कृत कृति का नाम- “परनिंदा सम रस कहूँ नांहि “ (व्यंग्य संग्रह )

7. त्रिभवन कौल स्मृति सशक्त लेखनी सम्मान (पुरस्कार राशि -2100 रूपये ): श्रीमती सुधा द्विवेदीमिश्रा (कोलकाता,प.बंगाल )

8. श्रीमती कमलेश प्रशांत स्मृति गीतकार सम्मान (पुरस्कार राशि -2100 रूपये ): श्री बसंत कुमार शर्मा (धौलपुर,राजस्थान)पुरस्कृत कृति का नाम-“बुधिया लेता टोह” (गीत /नवगीत संग्रह )

9. बाल साहित्य सम्मान (काव्य) (पुरस्कार राशि -2100 रूपये ): श्रीमती श्यामा शर्मा (कोटा,राजस्थान ) पुरस्कृत कृति का नाम= “कोई गीत सुनाओ ना” (बालकविता संग्रह )

10. बाल साहित्य सम्मान (कहानी) (पुरस्कार राशि -2100 रूपये ) :डा. मृदुला शुक्ला ‘मृदु’ (लखीमपुर खीरी,राजस्थान )- पुरस्कृत कृति का नाम-“संतू जाग गया” (बालकथा -संग्रह )

11. विष्णु पराड़कर गैर हिंदी भाषी साहित्यकार सम्मान(पुरस्कार राशि -2100 रूपये ) :श्रीमती सुनीता लुल्ला (हैदराबाद,तेलंगाना ) ) पुरस्कृत कृति का नाम= “मेरे भीतर आप” (कविता संग्रह )

12. गणेश शंकर विद्यार्थी श्रेष्ठ पत्रकारिता सम्मान(पुरस्कार राशि -2100 रूपये ) :श्री रजनीश त्रिवेदी (देहरादून ,उत्तराखंड)

13. राम अजोर शुक्ल स्मृति नवलेखन सम्मान (पुरस्कार राशि -2100 रूपये ):श्रीमती मीनाक्षी मिश्रा (दिल्ली ) पुरस्कृत कृति का नाम-“आनंदी’’ (उपन्यास)

सभी पुरस्कार हेतु सभी चयनित साहित्यकारों को अंकित पुरस्कार की राशि के साथ स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र भी प्रदान किया जायेगा |उक्त सभी पुरस्कार 27 नवम्बर 2022 को मंच के 9 वें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह के दौरान दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ,दिल्ली में दिए जायेंगे |

रामकिशोर उपाध्याय

अध्यक्ष /युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच