Homeप्रेस विज्ञप्तिदिव्यांगो ने किया रैंप वॉक और दिखाए अपने करतब

दिव्यांगो ने किया रैंप वॉक और दिखाए अपने करतब

भोपाल हाट में लगे दिव्य कला मेले का आज छठा दिन

भोपाल। राजधानी भोपाल में चल रहे दिव्य कला मेले के छठे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में दिव्यांगो की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अपने कुर्सी से खड़े होकर ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। देश के अनेक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे दिव्यांग कलाकारों ने पहले मंच पर अपनी मॉडलिंग के अंदाज से सब दिल जीता तत्पश्चात अपने करतब से दर्शकों में रोमांच का माहौल बना दिया। अरविंद रजक ने बांस की बल्ली पर खुद को बैलेंस करते हुए अपने करतब दिखाए। आपको बताते चले की इन सभी प्रतिभागियों में सभी किसी न किसी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहें हैं। सभी ने जीवन की एक नई राह पकड़ी है, और आज इस मंच पर अपने करतब दिखाकर दर्शकों से खूब ताली बटोरी। प्रभुदयाल प्रजापति, शैलेंद्र यादव, अरविंद जोशी, दीपक शर्मा, राज वर्मा, एवम् अरविंद रजक ने रैंप वॉक किया।

गौरतलब है कि मेला 21 मार्च तक रहेगा। भोपाल हाट में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश निशुल्क है। साथ ही दिव्य कला मेले में रोज ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहेंगे। मॉडल अरविंद जोशी ने प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करते हुए कहा की की हमें दिव्यांग शब्द देकर हमे एक नई आशा और नई पहचान दी है। मॉडल और अंतरराष्ट्रीय तलवारबाज दीपक शर्मा ने कहा की किसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते समय हम और अधिक ऊर्जा और उत्साह के साथ भाग लेते हैं। हम तन से दिव्यांग है, मन से नही। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी जी का एवम् मेला प्रशासन को इस आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित
किया।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार