1

भाजपा का सुराज्य पर्व महाअभियान शुरू

हर जिले में पहुंचेगा सुराज्य रथ, प्रदेश भर में व्यापक जनसंपर्क और कार्यकर्ता सम्मेलन

मुंबई, 21 नवंबर (मंगलवार)। महाराष्ट्र की जनता की समस्याओं को निपटाने, हर गांव –गली में सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और स्वामी विवेकानंद के सपनों का समाज बनाने के संकल्प के साथ ही भाजपा के सुराज्य पर्व महाभियान की शानदार शुरूआत हो गई। प्रदेश बीजेपी के महासचिव रविंद्र भुसारी एवं सुराज्य अभियान के संयोजक विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने यह पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस महाअभियान की शुरूआत की। मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस द्वारा किए गए जनहित के कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदेश की जनता तक पहुंचाने के लिए हर जिले में पहुंचेगा सुराज्य रथ जा रहा है और जिला व मंडल स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहे हैं। यह प्रदेश भाजपा ने यह महाअभियान शुरू किया है। भाजपा का यह सुराज्य पर्व महाअभियान 26 जनवरी तक चलेगा।

दक्षिण मुंबई स्थित गामदेवी के शारदा मंदिर स्कूल से शुरू हुआ यह सुराज्य पर्व महाअभियान 26 जनवरी तक कुल तीन महीनों में प्रदेश भर के हर मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं के जरिए महाराष्ट्र सरकार के हर कार्यों को घर घर तक पहुंचाएगा। प्रदेश बीजेपी के संगठन महामंत्री रविंद्र भुसारी एवं सुराज्य अभियान के संयोजक मंगल प्रभात लोढ़ा ने इस अभियान को तेज करने के लिए जिला व मंडल स्तर पर दो – दो सदस्यों की एक समिति की नियुक्ति की है। मुंबई में पहले सम्मेलन के सथ ही सुराज्य पर्व महाभियान पूरे प्रदेश में शुरू हो गया। मुंबई के सुराज्य सम्मेलन में भाजपा के करीब एक हजार से भी ज्यादा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रदेश भर में हर जिला और मंडल स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसंपर्क अभियान आयोजित किए जा रहे है। विधायक लोढ़ा के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार की इस महाअभियान के जरिए महाराष्ट्र की जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सुराज्य रथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंच रहा है। इस सुराज्य रथ में 12 स्क्रीन पर वीडियो के जरिए सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी जा रही हैं। सुराज्य पर्व महाभियान में प्रदेश भर में हर जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं ने अपने अपने वार्ड के बूथों स्तर पर जन-संपर्क शुरू किया है एवं आम जनता को सरकार की उपलब्धियों तथा योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। सुराज्य पर्व महाभियान में सरकार के कामकाज के बारे में सुझाव भी इकट्ठे किए जा रहे हैं। प्रदेश बीजेपी के संगठन महामंत्री रविंद्र भुसारी ने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग का निर्देश दिया है।